फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   No water for two days in Risheshwar temple, devotees upset

ऋषेश्वर मंदिर में दो दिन से पानी नही

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
No water for two days in Risheshwar temple, devotees upset
लोहाघाट (चंपावत)। ऋषेश्वर मंदिर में दो दिन से पानी की आपूर्ति ठप है। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में अक्कलधारे के पास एनएच की नाली निर्माण के दौरान मंदिर को पेयजल की आपूर्ति करने वाली योजना ध्वस्त हो गई। मंदिर समिति ने पेयजल आपूर्ति तुरंत सुचारु करने की मांग की। एनएच की कार्यप्रणाली पर आक्रोश जताकर एसडीएम आरसी गौतम से शिकायत की।
विज्ञापन

मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह मेहता ने बताया कि अक्कलधारे के पास एनएच नाली निर्माण करवा रहा है। इस दौरान निर्माण करने वाली संस्था की लापरवाही से ऋषेश्वर मंदिर को आने वाली पेयजल लाइन ध्वस्त हो गई। इसके चलते मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं समेत आसपास के लोग भी पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। समिति ने जल्द पेयजल लाइन को दुरुस्त न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में सचिव प्रकाश राय, सचिन जोशी, महंत मोहन गिरि, गिरीश कुंवर, डॉ. महेश ढेक, दिनेश ढेक, रामू ढेक, ललित जोशी, सचिन जोशी, दीपक सुतेड़ी आदि थे। इधर एनएच के ईई एलडी मथेला ने लाइन को जल्द सुधारने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed