{"_id":"6132682c8ebc3e137b642698","slug":"no-vote-for-no-poling-booth-champawat-news-hld436728798","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने दिया बूथ नहीं तो वोट नहीं का नारा, प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने दिया बूथ नहीं तो वोट नहीं का नारा, प्रदर्शन किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक के बिसराड़ी ग्राम पंचायत के दो राजस्व गांवों को यहां से हटाकर अधिक दूरी वाले दूसरी ग्राम पंचायत के मतदान केंद्र में स्थानांतरित किया गया है। इस पर ग्रामीण भड़क गए।
इससे नाराज ग्रामीणों ने बूथ नहीं तो वोट नहीं का नारा देकर प्रदर्शन किया। बिसराड़ी के ग्राम प्रधान निर्मलनाथ ने बताया कि ग्राम पंचायत बिसराड़ी के तीन राजस्व गांव ढूंगाजोशी, पट्यूड़ा और चमौला तोक हैं।
इनका सबसे नजदीकी बूथ एक किमी दूर देवराड़ी प्राथमिक, जूनियर विद्यालय में है, लेकिन अब ढूंगाजोशी को डेढ़ किमी दूर काकड़ ग्राम पंचायत, पट्यूड़ा चमौला को ढाई किमी दूर कोठेरा ग्राम पंचायत के बूथ में स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रधान का कहना है कि छह माह पहले ही बूथ सुधारने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में आवेदन किया था, लेकिन राजस्व विभाग ने न तो सर्वे किया और न ही ग्राम पंचायत को विश्वास में लिया। अब ग्रामीणों ने बूथों का निर्धारण पहले की तरह करने की मांग की।
अन्यथा आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है। प्रदर्शन में पुष्कर नाथ, संजयनाथ, कृष्णनाथ, जगन्नाथ, सूरज राम, संदीपनाथ आदि थे। उधर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नैन सिंह महर का कहना है कि मामले की जांच कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
कलीगांव में तैनात करें प्रशासनिक अधिकारी
लोहाघाट (चंपावत)। कलीगांव में ग्राम पंचायत गठित नहीं हो सकी है। इससे परेशान ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के गठन तक गांव में प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त करने की मांग की है। इसके लिए ग्रामीण गिरीश चंद्र राय ने शुक्रवार को डीएम को ज्ञापन भेजा। प्रशासनिक अधिकारी तैनात करने का आग्रह किया है।
बताया कि सितंबर 2019 में हुए पंचायती चुनाव में कलीगांव में निर्विरोध ग्राम प्रधान चुने गए लेकिन ग्राम पंचायत सदस्यों के नामांकन न होने से ग्राम पंचायत का गठन नहीं हो सका। इससे कलीगांव में विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन तक नहीं लग पा रही है।
सरकारी और निजी संस्थानों में नौकरी का अवसर मिलने पर युवा सत्यापन के लिए दर-दर भटक रहे हैं। लोगों की दिक्कतों को देखते हुए गांव में प्रशासनिक अधिकारी तैनात कर लोगों को राहत दिलाने की मांग की है। डीएम विनीत तोमर ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।