फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   no ultrasound when lights off

बत्ती गुल तो अल्ट्रासाउंड बंद

Tue, 01 Aug 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Tue, 01 Aug 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
no ultrasound when lights off
लोहाघाट सीएचसी में बिजली गुल होने के बाद अल्ट्रासाउंड न होने से परेशान महिलाएं। - फोटो : amar ujala
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बिजली गुल होने पर मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में कनेक्शन नहीं देने से यहां रखा लाखों रुपये का जनरेटर शो-पीस बना है।
विज्ञापन


इस कारण बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं और न ही प्रयोगशाला में लोगों की खून की जांचें हो पा रही हैं। बिजली आने तक रोगियों को इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार को विभिन्न स्थानों से करीब 65 महिलाएं अल्ट्रासाउंड कराने के लिए आई थीं, लेकिन कई बार बिजली गुल होने से उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा। अल्ट्रासाउंड करने के दौरान बिजली कट होने पर लोगों को भारी परेशानियां हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही हाल पैथोलॉजी लैब का भी है। बिजली गुल होने से रोगियों को जांच रिपोर्ट समय पर नहीं मिल पा रही हैं। इस रिपोर्ट के बगैर आगे का इलाज नहीं हो पाता है। अस्पताल आए कई लोगों का कहना था कि अस्पताल में लाखों रुपये मूल्य से जनरेटर खरीदा गया था, लेकिन वह लंबे समय से हाथी दांत साबित हो रहा है।

जनरेटर का अस्पताल में संयोजन नहीं जोड़े जाने से रोगियों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। रेडियोलॉजिस्ट डा.एलएम रखोलिया का कहना है कि बिजली आपूर्ति ठप होने से अल्ट्रासाउंड करने में काफी परेशानियां हो रही है।


बिजली जाने के बाद यूपीएस मुश्किल से आधे घंटे ही चल पाता है। इससे बिजली आने तक इंतजार करना पड़ रहा है।

अस्पताल के लिए नया जनरेटर खरीदा गया है। कंपनी कर्मियों द्वारा इंजन की मरम्मत की जा रही है। अस्पताल में जनरेटर का कनेक्शन नहीं किया गया है। एक महीने के भीतर जनरेटर चालू कर दिया जाएगा। अल्ट्रासाउंड में दिक्कतें आने पर इनवर्टर का कनेक्शन अल्ट्रासाउंड कक्ष में दिया जाएगा।
-डा.मंजीत सिंह, चिकित्साधीक्षक, सीएचसी, लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed