फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   No street, no vote, performed

सड़क नहीं तो वोट नहीं, प्रदर्शन किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
No street, no vote, performed
सड़क की मांग को लेकर बाराकोट के सुतेड़ा गांव में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक के सुतेड़ा गांव के लोग सड़क पर डामरीकरण और सुतेड़ा से कांतेश्वर मंदिर तक सड़क की मांग को लेकर मुखर हो गए हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क की हालत ठीक करने के लिए प्रदर्शन किया। विधानसभा चुनाव से पहले सड़क न बनने पर चुनाव बहिष्कार की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन

रविवार को सुतेड़ा के ग्रामीणों ने सड़क की मांग को लेकर बैठक कर चर्चा की। ग्रामीणों ने सुतेड़ा में कच्ची सड़क पर डामरीकरण करने और प्रस्तावित सुतेड़ा से कांतेश्वर मंदिर तक रोड की कटिंग पूरी करवाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि जन प्रतिनिधियों की उपेक्षा के चलते ग्रामीणों ने चांचड़ी से सुतेड़ा के लिए करीब 500 मीटर कच्ची सड़क का कटान स्वयं किया है। बीते एक दशक से सुतेड़ा से कांतेश्वर तक सड़क बनाने की मांग जन प्रतिनिधियों से कर चुके हैं, लेकिन हर बार कोरे आश्वासन मिले। ग्रामीणों ने सड़क की मांग पूरी न होने पर आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का एलान किया है। प्रदर्शन करने वालों में भाष्कर शर्मा, दिनेश सिंह, दीवान सिंह, लाल सिंह, आकाश सिंह, कमल किशोर, उमेश शर्मा, कमल शर्मा, राकेश सिंह, दयानंद शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed