फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   No Road No Vote in Champawat

डामरीकरण की मांग को लेकर उठने लगे हैं चुनाव बहिष्कार के स्वर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
No Road No Vote in Champawat
चंपावत जिले के पाटी विकासखंड के जौलाड़ी में विरोध जताते ग्रामीण। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले के पाटी विकासखंड की सड़क पर डामरीकरण की मांग को लेकर चुनाव बहिष्कार के स्वर उभरने लगे हैं। विकासखंड में जौलाड़ी सिनगटी चौराहे से भूमिया मंदिर तोली तक और छिनकाछीना-रौलमेल मोटर मार्ग के सुधारीकरण और डामरीकरण की मांग को लेकर कई गांवों के ग्रामीणों ने बैठक कर सर्वसम्मति से आगामी विधानसभा के चुनाव बहिष्कार का एलान किया है।
विज्ञापन

जौलाड़ी में हुई तोली, बरौला, पमतोला, किमाड़ी, नैनी, लखनपुर, बड़ेत आदि ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने मांग पूरी न होने पर चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों सड़कों का प्रस्ताव कई बार विभागों और शासन, प्रशासन को भेजे जा चुके हैं। अटल आदर्श गांव छिलकाछीना से रौलमेल, बड़ेत तक बनी सड़क पर डामरीकरण न होने से बहुत दिक्कतें हो रही है। उन्होंने सड़कों के डामरीकरण के लिए चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है। इस मौके पर पीतांबर गहतोड़ी, भैरव दत्त गहतोड़ी, गोविंद पचौली, रवीश पचौली, राहुल पचौली, दीपक गहतोड़ी, बाला दत्त आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed