फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   No Mobile Conectivity in Kotkendri

नेटवर्क न होने से कोटकेंद्री के ग्रामीणों में रोष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
No Mobile Conectivity in Kotkendri
कोटकेंद्री में नेटवर्क नही आने से भड़के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन। संवाद - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे ग्रामसभा कोटकेंद्री में मोबाइल फोन के नेटवर्क न होने से ग्रामीणों में आक्रोष है। उन्होंने सरकार एवं प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन भेजा। इसमें संचार सुविधा दिलाने की मांग की गई।
विज्ञापन

मोबाइल नेटवर्क न होने से ग्रामसभा कोटकेंद्री के ग्रामीण खासे नाराज हैं। उनका कहना है कि कोटकेंद्री से पास तीन किमी हवाई दूरी पर बकौड़ा में जिओ कंपनी का टावर लगा है। करीब पांच किमी हवाई दूरी पर गुरु गोरखनाथ में बीएसएनएल का टावर होने के बाद भी कोटकेंद्री में मोबाइल फोन काम नहीं कर रहे हैं जबकि जंगलों में नेटवर्क काम कर रहे है। उनका कहना है कि नेटवर्क न होने से ग्रामीण आपदा में प्रशासन को सूचित नहीं कर पा रहे हैं। बीमारी में ग्रामीण 50 किमी दूर टनकपुर अस्पताल में जाने के लिए मजबूर हैं। ज्ञापन में ग्रामीण सतीश सिंह खोलिया, गोविंद सिंह, हर सिंह, मुकेश सिंह, शंकर सिंह, चंदन सिंह धामी, माधो सिंह, मदन सिंह, नीरज सिंह, रतन सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed