फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   No Mens Land in Indo-Nepal Border

विवादित नो मेंस लैंड में अतिक्रमण से बाज नहीं आ रहा नेपाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
No Mens Land in Indo-Nepal Border
टनकपुर (चंपावत)। कोरोना संकट काल में भी पड़ोसी देश नेपाल नो मेंस लैंड में अतिक्रमण से बाज नहीं आ रहा है। टनकपुर सीमा में ब्रह्मदेव के पास नेपाल की ओर से फिर अतिक्रमण की सुगबुगाहट पर भारतीय अधिकारियों ने सोमवार को अतिक्रमण स्थल का निरीक्षण कर नेपाल प्रशासन को विवादित नो मेंस लैंड में अतिक्रमण नहीं होने देने और पूर्व में किया अतिक्रमण हटाने के लिए कहा है।
विज्ञापन

खुली सीमा और कई सीमा स्तंभों के गायब होने से भारत-नेपाल के बीच सीमा विवाद लंबे समय से चला आ रहा है। सीमा विवाद सुलझाने के लिए गत वर्ष दोनों देशों की संयुक्त टीम ने सीमा का सर्वे शुरू किया था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण सर्वे बीच में ही रोकना पड़ा। इस बीच गत वर्ष लॉकडाउन के दौरान नेपाल की ओर से टनकपुर सीमा में ब्रह्मदेव (नेपाल) के पास विवादित नो मेंस लैंड में तारबाड़ लगा अतिक्रमण किए जाने से खासा विवाद हुआ।
विज्ञापन

इस वर्ष भी ब्रह्मदेव के शुरूआती छोर में पुलिया निर्माण के लिए नेपाल की ओर से की गई खुदाई और शांति पुनर्स्थापना गृह (पीसीआर) का टिनशेड रखने से फिर सीमा विवाद पैदा हो गया। हालांकि भारतीय प्रशासन की आपत्ति पर नेपाल ने पुलिया निर्माण का कार्य रोककर और पीसीआर का टिनशेड थोड़ा नेपाल की ओर कर लिया है, लेकिन दो दिन पहले फिर उसी विवादित स्थल पर नेपाल की ओर से अतिक्रमण की सुगबुगाहट से भारतीय प्रशासन अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को एसडीएम हिमांशु कफल्टिया की अगुवाई में पुलिस और एसएसबी के अधिकारियों की टीम ने अतिक्रमण स्थल का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि नेपाल एपीएफ (सशस्त्र पुलिस बल) के अधिकारियों से अतिक्रमण नहीं होने देने और पूर्व में किया गया अतिक्रमण हटाने को कहा गया है। टीम में सीओ अविनाश वर्मा और एसएसबी के अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed