फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   no electricity after rain

कहीं पेड़ गिरने से बिजली गुल, कहीं पॉलिहाउस फटने से सब्जियां बर्बाद

Mon, 30 Apr 2018 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।  
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।   Updated Mon, 30 Apr 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
no electricity after rain
बाराकोट के संतोला गांव में भारी वर्ष ा के कारण घर में घुसे मलवे के कारण परेशान परिजन। - फोटो : अमर उजाला
जिला मुख्यालय और लोहाघाट नगर के आसपास रविवार शाम आए तूफान और बारिश ने जमकर कहर बरपाया। कहीं बिजली के तारों पर पेड़, टहनियां गिरने से बिजली गुल हो गई तो कही पॉलिहाउस क्षतिग्रस्त होने से सब्जियां बर्बाद हो गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। बारिश, आंधी के चलते चंपावत और लोहाघाट नगर में विद्युत आपूर्ति करीब 15 घंटे तक बाधित रही। जबकि कई स्थानों में अब भी बिजली की आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


मादली, छतार और एमईएस कैंप के पास पापुलर के पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। लोहाघाट में अंधड़ के कारण सुंई चौबे गांव के चंद्रकांत चौबे की छत में लगा सोलर पावर प्लांट उखड़ गया। कई सोलर पैनल चकनाचूर हो गए। सुंई के प्रगतिशील किसान हेम पांडे का पॉलिहाउस तहस नहस हो गया जिससे सब्जियां चौपट हो गई हैं।
विज्ञापन


उन्होंने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है। प्राथमिक विद्यालय सुंई के प्रांगण में पॉपुलर का पेड़ गिरने के साथ विद्यालय की छत से टिन उड़ गए। आदित्य महादेव मंदिर के समीप अखरोट का भारी भरकम पेड़ गिर गया। थुवा माहरा में देवदार का पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। एसएचओ भूपेंद्र सिंह बृजवाल, प्रभारी एफएसओ मोहन सिंह थापा के नेतृत्व में पुलिस और फायर कर्मियों ने रात में ही टॉर्च की रोशनी में पेड़ काटकर यातायात सामान्य किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


33 केवी और 11 केवी विद्युत लाइनों में आई खराबी 
लोहाघाट (चंपावत)। रविवार की शाम आए अंधड़ के कारण 33 केवी और 11 केवी विद्युत लाईनों में खराबी आने के कारण लोगों को अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ा। विद्युत कर्मियों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद करीब 15 घंटे बाद विद्युत व्यवस्था सुचारु हो पाई। विद्युत विभाग के अभियंता बसंत बल्लभ गहतोड़ी ने बताया कि शाम करीब छह बजे विद्युत लाइनों में पेड़ गिरने और खराबी आने के कारण विद्युत आपूर्ति ठप पड़ गई थी।


मरोड़ाखान के पास अंधड़ के कारण 33 केवी विद्युत लाइन का अर्थ वायर टूटकर फेस से लिपट गया था। वहीं बाराकोट के पास एक टहनी टूटकर तारों के ऊपर गिरी थी। खेतीखान में सिरतोली, कजीना के पास 11केवी लाइन में पेड़ गिरने, बालातड़ी के पास बिजली गिरने से 11 केवी लाइन की डिस्क खराब हो गई थी। सभी स्थानों में विद्युत लाइनों में आई खराबी को सोमवार देर शाम तक दूर कर विद्युत व्यवस्था बहाल कर दी गई है।  

संतोला में घर में घुसा मलबा, मंदिर में कटी रात
लोहाघाट (चंपावत)। रविवार की शाम हुई भारी बारिश से बाराकोट विकासखंड के संतोला गांव के मथुरादत्त के मकान में भारी मलबा घुस गया। इसके चलते प्रभावित परिवार को घर छोड़ मंदिर में शरण लेने को मजबूर होना पड़ा। एकाएक आए पानी से घर के काफी बर्तन बह गए। प्रभावित परिवार ने एसडीएम को ज्ञापन देकर राहत दिलाने की गुहार लगाई है। 


ग्रामीण हरीश तिवारी का कहना है कि सड़क किनारे रह रहे मथुरा दत्त के घर में मलबा, पानी घुसने से काफी नुकसान हुआ है। खतरे की आशंका को देखते हुए मथुरादत्त, पत्नी देवकी देवी, परिवार के तमाम सदस्यों के साथ गांव के पुणेश्वर महादेव मंदिर में शरण लेने को मजबूर होना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed