फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   No Drug Merathan in Banbasa

पवन व नीतू मैराथन दौड़ में रहे अव्वल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
No Drug Merathan in Banbasa
बनबसा में आयोजित दौड़ में प्रतिभाग करती महिलाऐं। संवाद - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। गौरव सेनानी कल्याण समिति बनबसा टनकपुर की ओर से आयोजित नशामुक्ति मैराथन के पुरुष वर्ग में पवन सिंह रैक्वाल एवं महिला वर्ग में नीतू ने बाजी मारी। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त कर्नल बीडी जोशी ने दौड़ का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नशामुक्त उत्तराखंड संकल्प अभियान के समर्थन में शनिवार को यहां गौरव सेनानी कल्याण समिति की ओर से नशामुक्ति मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ से पूर्व मिनी स्टेडियम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त कर्नल बीडी जोशी, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बंशीधर उपाध्याय, थानाध्यक्ष लक्ष्मण जगवाण, गौरव कल्याण समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद, कैप्टन हरीश कापड़ी ने लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की। दौड़ में 1115 पुरुष एवं 466 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। पुरुष वर्ग में पवन सिंह रैक्वाल, नितिन गड़कोटी, अरुण राणा, अमन सिंह, प्रदीप सिंह, देवकी नंदन जोशी, बलविंदर सिंह, गुरूप्रीत सिंह, अनिल, नितिन चंद एवं महिला वर्ग में नीतू, अंकिता बोरा, कमला चौहान, करीना, करिश्मा, सुमन चौहान, मेघा राणा, सुधा साहनी, कविता महर, मनीषा क्रमश: पहले दस स्थानों पर रहे। मिनी स्टेडियम से शुरू हुई दौड़ का समापन होटल शौर्य में हुआ। आयोजन में जिला पंचायत सदस्य पुष्कर कापड़ी, कैप्टन गोविंद बल्लभ भट्ट, कैप्टन गगन चंद, कैप्टन प्रेम चंद, कैप्टन राजेंद्र अधिकारी, सूबेदार बीबी पांडे, डीडी कापड़ी, हवलदार उमेश भट्ट, भूपाल दत्त भट्ट, विक्रम सिंह खाती आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed