{"_id":"64b81aeb4dc618f5a00fb4e4","slug":"no-doctors-in-veterinary-hospitals-for-two-years-champawat-news-c-230-1-shld1026-2079-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: दो साल से पशु चिकित्सालयों में चिकित्सक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: दो साल से पशु चिकित्सालयों में चिकित्सक नहीं
Wed, 19 Jul 2023 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 19 Jul 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी में एसडीएम को ज्ञापन देते लोग। संवाद
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी विकासखंड के पशु चिकित्सालयों में दो साल से चिकित्सक नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सकों की तैनात की गई होती तो मवेशियों की मौत नहीं होती। कभी लंपी बीमारी तो कभी कोई दूसरी बीमारी से पशुओं की मौत हो रही है।
बुधवार को यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष डीडीहाट विक्रम दानू के नेतृत्व में लोगों ने एसडीएम नवाजिश खलीक के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की लापरवाही से विकासखंड मुनस्यारी के 99 ग्राम सभाओं में हजारों गाय, बैल, बकरियां बीमारी से मर गए हैं। गरीब परिवार के लोग पशुपालन कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। आज उन्हें परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमलेश आर्य, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भुवन पांडे, लव राजकुमार, सोनू खत्री, पवन पाना, प्रेम कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद