फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   No Doctor in Bhingrada Hospital

खस्ताहाल स्वास्थ्य सुविधाओं पर भड़के ग्रामीण, किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
No Doctor in Bhingrada Hospital
भिंगराड़ा की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को धरने पर बैठे ग्रामीण। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। रीठा साहिब के बाद भिंगराड़ा के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) की खस्ताहाल स्वास्थ्य सेवा के विरोध में हल्द्वानी के राज्य आंदोलनकारी मोहन पाठक के नेतृत्व में धरना दिया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि भिंगराड़ा के अस्पताल में आठ माह से डॉक्टर न होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। वहीं अस्पताल में खून की जांच आदि सुविधाओं की कमी है। आंदोलनकारियों ने जल्द ही अस्पताल की व्यवस्था में सुधार न होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी गई है। धरने में पूर्व जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह बोहरा, ग्राम प्रधान गीता भट्ट, विमल जोशी, भोला सिंह बोहरा, दीपक शर्मा, पूर्णानंद शर्मा, भैरव दत्त शर्मा, लक्ष्मण भंडारी, पवन कलौनी, किशोर शर्मा आदि थे। इधर पाटी के प्रभारी चिकित्साधिकारी आभाष सिंह ने बताया कि भिंगराड़ा के डॉक्टर पीजी की पढ़ाई के लिए अध्ययन अवकाश पर हैं।
विज्ञापन

धरने के बावजूद नहीं सुधरी स्वास्थ्य व्यवस्था
रीठा साहिब (चंपावत)। राज्य आंदोलनकारी मोहन पाठक ने सोमवार को रीठा साहिब की स्वास्थ्य सेवा में सुधार के लिए धरना दिया था, इसके बावजूद अस्पताल की स्वास्थ्य सेवा में कोई सुधार नहीं हुआ है। गांव के एक व्यक्ति ने मंगलवार को फेसबुक लाइव के जरिये अस्पताल की दुर्दशा को दिखाया। मंगलवार को भी अस्पताल में ओपीडी में अधिकतर लोग इलाज को तरस गए। ग्रामीणों का आरोप है कि तैनाती होने के बावजूद अमूमन लोगों को डॉक्टरों की सेवा नहीं मिल पा रही है। फार्मासिस्ट दीपा कश्यप ने बताया कि मंगलवार को आठ मरीजों का इलाज किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आभाष सिंह ने बताया कि उन्हें अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आरोपों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed