फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   No Conectivity in Jhulaghat

मरोड़ाखान डाकघर में छह माह से ठप है लेनदेन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
No Conectivity in Jhulaghat
लोहाघाट डाकघर में उमड़ी लोगों की भीड़। - फोटो : LOHAGHAT
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। बदहाल संचार सेवाओं से झूलाघाट के लोग परेशान हैं। इसलिए उन्होंने शनिवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि संचार सेवा बदहाल होने रसोई गैस तक बुक नहीं हो पा रही है। बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई भी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम गेठीगड़ा के लोगों ने सरपंच पुष्कर सिंह गोबाड़ी के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किय। उन्होंने कहा कि पूरा देश फोर जी की इंटरनेट सुविधा ले रहा है, लेकिन भारत-नेपाल सीमा पर बसे गांवों के ग्रामीणों के लिए मोबाइल फोन सेवा सपना बनी है। संचार सेवा न होने से यहां के लोग कई किमी दूर जाकर अपनों से हाय-हेलो करनी पड़ती है। संचार सेवा ठप होने से लोग गैस बुकिंग नहीं करा पा रहे हैं। बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई भी नहीं हो पा रही है। तड़ीगांव के पूर्व बीडीसी सदस्य रमेश चंद ने कहा की सीमांत के लोग सालों से संचार सेवा की मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। इसे नहीं सहा जाएगा।
विज्ञापन

मरोड़ाखान डाकघर में छह माह से लेनदेन ठप
लोहाघाट (चंपावत)। ग्रामीण डाकघर मरोड़ाखान में लंबे समय से लेनदेन न होने पर लोग नाराज हैं। आक्रोशित लोगों ने डाकघर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जल्द डाकघर में सभी सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की। व्यवस्थाएं ठीक न होने पर डाकघर के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। डाकघर में लेनदेन न होने के कारण ग्रामीणों को लोहाघाट की दौड़ लगानी पड़ रही है। मरोड़ाखान से शनिवार को लोहाघाट डाकघर आए राकेश सिंह कुंवर, महेंद्र सिंह, शिवराम, गणेश लाल, विनीता देवी, रहमान आदि का कहना है कि मरोड़ाखान डाकघर में करीब छह माह से लेनदेन की सुविधा बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि लेनदेन के लिए डाकघर जाने पर इंटरनेट न चलने और अन्य कारण बताकर लोगों को दूसरे डाकघरों में जाने की बात कही जाती है। लेनदेन के लिए लोगों को करीब सात किमी दूर लोहाघाट आना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि डाक विभाग के अधिकारियों को कई बार समस्या बताने के बाद भी समाधान नहीं निकल रहा है। अवकाश पर होने के कारण डाक निरीक्षक जैनेंद्रकांत भारती का पक्ष पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed