फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   No Business in Corona Period

नेपाल प्रशासन के खिलाफ बनबसा के व्यापारियों ने गाढ़ा तंबू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
No Business in Corona Period
बनबसा में नेपाल मार्ग पर धरने पर बैठे व्यापारी। - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। नेपाल में भारतीय व्यापारियों के साथ अनुचित व्यवहार से खफा व्यापारियों ने रविवार से नेपाल प्रशासन के खिलाफ आंदोलन की राह पकड़ ली है। व्यापारी दुकानें बंद कर नेपाल मार्ग पर केनाल कॉलोनी गेट के पास तंबू गाढ़कर धरने पर बैठ गए हैं। इधर, दुकानें बंद रहने से बाजार में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। व्यापारियों ने दो टूक कहा है कि प्रशासन की ओर से सकारात्मक कार्रवाई होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

नेपाल में भारतीय व्यापारियों के साथ अनुचित व्यवहार की शिकायत व्यापारी पिछले कई दिनों से कर रहे थे। उनका कहना है कि उन्होंने सीमा पर विरोध प्रदर्शन करने के साथ ही अधिकारियों को भी नेपाल प्रशासन के रवैये से अवगत कराया। इसके बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इस मामले को लेकर उन्हें आंदोलन को मजबूर होना पड़ रहा है। रविवार को व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं और व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत सिंह भंडारी की अगुवाई में नेपाल मार्ग पर केनाल कॉलोनी के पास धरने पर बैठ गए। व्यापारियों ने कहा कि कोरोना के कारण भारत-नेपाल सीमा सील है। बावजूद इसके नेपाली नागरिकों को भारत में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है, लेकिन कारोबारी वसूली के लिए नेपाल जा रहे व्यापारियों के साथ कोरोना जांच के नाम पर वहां का प्रशासन अनुचित व्यवहार कर रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरना, प्रदर्शन करने वालों में व्यापार मंडल महामंत्री संजय पारीक, उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जेपी अग्रवाल, प्रदेश संगठन मंत्री शंकर लाल वर्मा, संजय अग्रवाल, देवेंद्र ठाकुर, सत्यनारायण गोयल, पवन अग्रवाल, सूरज रौतेला, लोकेश पारीक, मनोज मित्तल आदि व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन

भारत आ रहे 18 नेपाली नागरिक मिले कोरोना पॉजिटिव, सीमा से लौटाया
बनबसा। नेपाल से भारत में कोरोना का संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। रविवार को बनबसा सीमा के रास्ते नेपाल से भारत आ रहे 18 नेपाली नागरिक एंटिजन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिन्हें स्वास्थ्य विभाग और सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा से ही वापस नेपाल की ओर लौटा दिया। एक साथ इतनी ज्यादा संख्या में नेपाली नागरिकों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से यह आशंका बढ़ गई है कि नेपाली नागरिकों को भारत में प्रवेश की अनुमति से कोरोना का खतरा अधिक बढ़ेगा। सीएमएस डॉ. एचएस हयांकी का कहना है कि बिना जांच के नेपाली नागरिकों को भारत में प्रवेश दिया गया तो कोरोना का संक्रमण बढ़ने का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed