फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   No attention was paid to the dilapidated Shaheed Prakash Singh Motor Road.

Champawat News: बदहाल पड़े शहीद प्रकाश सिंह मोटर मार्ग की नहीं ली सुध

Wed, 06 May 2026 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 06 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
No attention was paid to the dilapidated Shaheed Prakash Singh Motor Road.
लोहाघाट में पाटन से झुमाधुरी को जोड़ने वाला बदहाल पड़ा शहीद प्रकाश सिंह मोटर मार्ग। संवाद

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। छमनियां से पाटनगांव होते हुए झूमाधूरी मेला स्थल जाने वाला शहीद लांसनायक प्रकाश सिंह मोटर मार्ग बदहाल पड़ा हुआ है। मोटर मार्ग की बदहाली के चलते लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पूर्व प्रधान सुभाष विश्वकर्मा, प्रदीप कुमार ने बताया कि वर्षों पूर्व लोक निर्माण विभाग ने शहीद लांसनायक प्रकाश सिंह के नाम पर तीन किलोमीटर मोटर मार्ग का निर्माण किया था, लेकिन तब से इसकी कोई मरम्मत या सुधार नहीं हुआ। मोटर मार्ग पर कई जगह दीवारें टूट चुकी हैं। नालियां बंद होने से पानी सड़क पर बह रहा है। सड़क के बीचों बीच गड्ढे बने हुए हैं। गड्ढों में बरसात का पानी भरने से वाहन चालकों को आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है। झूमाधुरी मेला महोत्सव समिति अध्यक्ष मोहन पाटनी ने बताया कि मार्ग पिथौरागढ़ एनएच पर जाने के लिए यह मार्ग काफी शॉर्टकट है और मां झूमाधूरी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं और ठुलखोली गैस गोदाम से जुड़े वाहनों के लिए महत्वपूर्ण है। क्षेत्र के प्रकाश चंद्र, हरीश सिंह, सूरज, दीपक चंद्र ने लोनिवि से शीघ्र सड़क सुधारीकरण करने की मांग की है। इधर लोनिवि के ईई हितेश कांडपाल ने बताया कि मोटर मार्ग के सुधारीकरण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed