{"_id":"5ee0beff8ebc3e43046b33b1","slug":"nine-recovered-including-doctor-police-officer-from-covid132","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर, दरोगा सहित कोरोना पॉजिटिव नौ लोग हुए स्वस्थ, अस्पताल से मिली छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर, दरोगा सहित कोरोना पॉजिटिव नौ लोग हुए स्वस्थ, अस्पताल से मिली छुट्टी
विज्ञापन
चंपावत जिला अस्पताल से होम क्वारंटीन को जाते ठीक हुए लोग।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत/टनकपुर। चंपावत जिले मेें कोरोना पॉजिटिव लोग तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं।
विज्ञापन
बुधवार को जिले में नौ लोगों को डिस्चार्ज किया गया। अब इन सभी को सात दिन के लिए होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं अब तक जिले में 36 लोगों को तबियत में सुधार होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। 11 लोग अलग-अलग अस्पतालों में हैं। जबकि एक की मौत हो चुकी हैं। मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. आरके जोशी ने बताया कि सैंपल लेने के 14 दिन पूरे होने पर बुधवार को पांच लोगों को छुट्टी दे दी गई। ताली बजाकर इन सभी का अभिनंदन किया गया। इससे पूर्व सभी का फिजीशियन डॉ. अजय कुमार ने परीक्षण किया। किसी में भी बुखार, खांसी, जुकाम आदि के कोई लक्षण नहीं थे।
बता दें कि जिला अस्पताल में आइसोलेट 25 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। वहीं कोरोना पॉजिटिव पाए गए टनकपुर में एक डॉक्टर, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के एक अधिकारी, एक दरोगा और एक पुलिस कर्मी को स्वस्थ होने पर बुधवार को छुट्टी दे दी गई। इन सभी का दूसरा सैंपल निगेटिव भी आया था। एसीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी और एसडीएम दयानंद सरस्वती ने उनका माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। सभी को सात दिन के लिए होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
टनकपुर में ठीक हुए कोरोना पाँजिटिव डाँक्टर व अन्य लोगों का स्वागत करते एसडीएम व एसीएमओ।
- फोटो : AMAR UJALA
टनकपुर में ठीक हुए कोरोना पाँजिटिव डाँक्टर व अन्य लोगों का स्वागत करते एसडीएम व एसीएमओ।