फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nine-member players of Kick Boxing leave for Dehradun

किक बॉक्सिंग का नौ सदस्यीय खिलाड़ियों का दल देहरादून रवाना

Wed, 02 Jan 2019 10:30 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)। Published by: kamlesh kamlesh Updated Wed, 02 Jan 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Nine-member players of Kick Boxing leave for Dehradun
राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए देहरादून रवाना होते खिलाड़ी। - फोटो : AMAR UJALA
 वाको इंडिया और उत्तराखंड किक बॉक्सिंग फेडरेशन के तत्वावधान में देहरादून में होने वाली राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चंपावत जिले से नौ सदस्यीय खिलाड़ियों का दल रवाना हो गया 
विज्ञापन

है। बुधवार को जिला स्पोर्ट्स कराटे डो एसोसिएशन के नेतृत्व में उत्तराखंड में आयोजित पहली बार आयोजित होने वाली नेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेने जिले टीम रवाना हो गई है। 
विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष और सोबोकान उत्तराखंड चीफ  लक्ष्मण बिष्ट के दिशा निर्देशन और कराटे कोच दीपक अधिकारी के नेतृत्व में नौ खिलाड़ी देहरादून रवाना हुए। अध्यक्ष बिष्ट ने बताया कि टीम में नेशनल खिलाड़ी साक्षी बिष्ट, ज्योति बिष्ट, वत्सला जोशी, राहुल सामंत, सौरभ शर्मा, उन्नयन पांडेय, पवन ज्याला, अंबिका पाल और भागेश तिवारी उत्तराखंड की टीम से खेलेंगे। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में पहली बार आयोजित हो रही नेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में काफी उत्साह है। प्रतियोगिता चार से छह जनवरी तक महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में आयोजित की जा रही है। एसपी धीरेंद्र गुंज्याल, उत्तराखंड फुटबाल फेडरेशन के उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता, ब्रजेश माहरा, रमेश मुरारी, दान सिंह करायत, अंकित पांडेय, कर्मवीर, चंद्रकिशोर पांडेय, यामिनी जोशी, पार्वती शर्मा, सुनिता सामंत आदि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed