फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   NHPC power channel off water supply

एनएचपीसी पावर चैनल की जलापूर्ति बंद

Wed, 01 Jun 2016 10:32 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
ब्यूराे/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)। Updated Wed, 01 Jun 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
NHPC power channel off water supply
जलापूर्ति - फोटो : अमर उजाला
शारदा नदी में अत्यधिक मलबा (गाद) आने से एनएचपीसी और शारदा नहर की जलापूर्ति बुधवार दोपहर बाद बंद कर दी गई। एनएचपीसी और लोहियाहेड का बिजली उत्पादन भी ठप हो गया है। नदी में साफ पानी प्रवाहित होने के बाद पावर चैनल और नहर में जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी। बुधवार रात 12 बजे के बाद बिजली का उत्पादन शुरू होने संभावना है।
विज्ञापन


पहाड़ों में हुई बारिश के बाद इन दिनों शारदा नदी में गंदला पानी प्रवाहित होने के कारण सुरक्षा के तहत एनएचपीसी और शारदा नहर की जलापूर्ति बुधवार दो बजे से बंद कर दी गई है। इस दौरान शारदा नदी के पानी को मुख्य नदी में ही प्रवाहित किया जा रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि शारदा नदी में गंदला पानी प्रवाहित होने के कारण पावर हाउस की मशीनों की सुरक्षा के तहत एनएचपीसी और लोहियाहेड प्रशासन ने पावर चैनल और नहर में जलापूर्ति बंद कर दी है। यूपी सिंचाई विभाग के शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ बीएस यादव ने बताया कि नदी में अत्यधिक मलबा आने से पावर हाउस की मशीनों की सुरक्षा के तहत पावर चैनल और शारदा नहर की जलापूर्र्ति  बंद की गई है। एसडीओ ने बताया कि बुधवार रात 12 बजे के बाद से बिजली का उत्पादन शुरू होने की संभावना है। बता दें कि इन दिनों एनएचपीसी में 50 तो लोहियाहेड में  13 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed