फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   NHPC million returned toilet building

एनएचपीसी ने शौचालय निर्माण के दो करोड़ लौटाए

Wed, 20 Jan 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा Updated Wed, 20 Jan 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन

एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन प्रबंधन ने स्वच्छ भारत अभियान के लिए आए दो करोड़ रुपये वापस कर दिए हैं। इस राशि से क्षेत्र के माध्यमिक विद्यालयों में शौचालयों का निर्माण किया जाना था।

विज्ञापन


टनकपुर पावर स्टेशन प्रबंधन ने स्वच्छ भारत अभियान के लिए माध्यमिक स्कूलों में शौचालयों के निर्माण को दिए गए 2 करोड़ रुपये की राशि को एनएचपीसी कारपोरेट मुख्यालय को लौटा दिया है। सूत्रों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2014-15 के लिए पावर स्टेशन को माध्यमिक विद्यालयों में शौचालयों के निर्माण के लिए दो करोड़ की राशि अवमुक्त की गई थी। मुख्य अभियंता से संपर्क करने का प्रयास किए जाने पर उनके क्षेत्र से बाहर होने या फिर साइट पर होने की बात कही जाती है।
विज्ञापन


पावर स्टेशन के मानव संसाधन विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक शरत भूषण के मुताबिक सीएसआर (कारपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी एंड सोशल डेवलपमेंट) का पैसा लैप्स नहीं होता है, अलबत्ता डायवर्ट किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में एनएचपीसी ने जिले में 3 करोड़ की लागत से 298 शौचालयों का निर्माण कराया है। स्वच्छ विद्यालय अभियान द्वारा शौचालयों के निर्माण को कोड अलाट किए जाते हैं। लगातार तीन बार पैसा वापस किए जाने पर उस परियोजना को फिर धनराशि नहीं दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास में खर्च की जाती है मुनाफे की राशि
सार्वजनिक हित के उपक्रमों को परियोजना क्षेत्र में सीएसआर के तहत कुल लाभ का 8.33 प्रतिशत राशि विकास कार्यों में खर्च करना होता है।

राशि लौटाने से स्वच्छ भारत अभियान को झटका
स्वच्छ भारत अभियान के तहत टनकपुर पावर स्टेशन को अलाट 2 करोड़ की राशि वापस लौटाने से इस अभियान को झटका लगा है। बता दें कि बातों-बातों में मुख्य अभियंता खुद को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल का रिश्तेदार भी बताते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed