फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   NHPC made personnel Jhrkhurani Hunt

एनएचपीसी कर्मी बना जहरखुरानी का शिकार

Sun, 05 Jun 2016 09:37 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
ब्यूराे/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)। Updated Sun, 05 Jun 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
NHPC made personnel Jhrkhurani Hunt
एनएचपीसी कर्मी बना जहरखुरानी का शिकार - फोटो : अमर उजाला

छुट्टी पूरी कर धारचूला लौट रहे बाराबंकी (यूपी) निवासी रघु प्रसाद (50) को जहरखुरानी गिरोह ने अपना शिकार बना लिया।

विज्ञापन


बेहोशी की हालत में रघु प्रसाद टनकपुर रोडवेज बस अड्डे पर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। उसे 108 वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। जेब में मिली आईडी से उसके एनएचपीसी कर्मी होने के चलते स्वास्थ्य कर्मियों ने बनबसा स्थित एनएचपीसी प्रशासन को सूचित किया। अस्पताल पहुंचे एनएचपीसी कर्मियों ने बताया कि रघु प्रसाद धारचूला में लाइनमैन के पद पर तैनात है।


वो छुट्टी पूरी कर ड्यूटी पर जा रहा था। बाद में एनएचपीसी कर्मी उसे बनबसा स्थित एनएचपीसी अस्पताल ले गए। डा. वीके जोशी ने उक्त व्यक्ति के जहरीला भोजन किए जाने का अंदेशा जताया। बेहोशी की हालत में उसके बस अड्डे पर पड़े होने से रोडवेज चालक-परिचालकों की लापरवाही सामने आई है। होश में न आने के कारण उससे हुई लूट का पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed