फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   NHPC Employes Union in Banbasa

नरेंद्र चंद अध्यक्ष एवं देवेश शर्मा बने महामंत्री

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
NHPC Employes Union in Banbasa
एनएचपीसी ईम्पलाईज यूनियन कार्यकारणी। विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। टनकपुर पावर स्टेशन स्थित एनएचपीसी इंप्लाइज यूनियन के द्विवार्षिक चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गए। इसमें नरेंद्र चंद लगातार सातवीं बार अध्यक्ष और देवेश शर्मा लगातार दसवीं बार महामंत्री चुने गए हैं।
विज्ञापन

एनएचपीसी इंप्लाइज यूनियन चुनाव का लेकर आठ पदों के लिए 19 फरवरी को नामांकन हुए थे। चुनाव 23 फरवरी को होने थे लेकिन सभी पदों के लिए एक-एक प्रत्याशी का ही नामांकन होने और सभी नामांकनों के वैध पाए जाने पर मंगलवार को चुनाव अधिकारियों ने पूरी कार्यकारिणी को निर्विरोध घोषित कर दिया। किशन सिंह ज्याला को यूनियन का उपाध्यक्ष, मनोज कुमार शर्मा संयुक्त मंत्री, कैलाश चंद्र तिवारी कोषाध्यक्ष, महेश सिंह संगठन मंत्री, भूपेंद्र प्रसाद कार्यालय मंत्री और भगवान दास प्रचार मंत्री चुने गए। चुनाव अधिकारी उपप्रबंधक मानव संसाधन पवित्र कुलदीप और सहायक प्रबंधक संजय कुमार ने सभी पदाधिकारियों को विजेता घोषित कर प्रमाणपत्र जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed