फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   NH Via Diyuri Village

राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ाव को एक कदम आगे बढ़ा..

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
NH Via Diyuri Village
इस स्थान से गुजरेगी दियूरी से चल्थी की सड़क। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। दियूरी क्षेत्र के लोग 2023 के अंत तक टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) से जुड़ जाएंगे। दियूरी से चल्थी होकर ये इलाका एनएच से जुड़ेगा। इस सड़क का उपयोग टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल्थी से धौन के बीच आवाजाही बंद होने पर वैकल्पिक मार्ग के रूप में भी हो सकेगा। बुधवार को इस दिशा में एक कदम आगे बढ़ गया है। सड़क के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी हो गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे धौन से 13 किमी दियूरी तक सड़क का निर्माण 11 साल पहले हो चुका है लेकिन दियूरी से चल्थी तक के नौ किमी हिस्से की कटिंग होनी बाकी है। शासन की मंजूरी के बाद बुधवार को पांच किमी की निविदा होगी। इस सड़क के लिए 1.23 करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। इस सड़क के बनने से सड़कविहीन गांवों को ही लाभ नहीं होगा, बल्कि कोट अमोड़ी, दियूरी, नैक्यूना, बमन्यूड़ा, बगेड़ी, आगर, अमौन, हेडिंगा गांवों की दूरी 30 किमी कम हो जाएगी। अभी इन गांवों के लोगों को 39 किमी दूर चल्थी जाने के लिए धौन होकर जाना पड़ता है जबकि दियूरी से चल्थी तक सड़क की कटिंग होने पर इन गांवों की दूरी महज नौ किमी रह जाएगी। एनएच पर धौन, स्वांला, अमोड़ी, बेलखेत में सड़क बंद होने से चंपावत-टनकपुर के बीच दियूरी-चल्थी सड़क वैकल्पिक मार्ग के रूप में भी उपयोग में आएगी।
विज्ञापन

दियूरी से चल्थी के साढ़े नौ किमी में से शुरुआती पांच किमी के लिए निविदा प्रक्रिया बुधवार को पूरी हो गई है। जल्द ही अनुबंध का गठन कर लिया जाएगा। इसके बाद काम शुरू होगा। - एमसी पांडेय, ईई, लोनिवि खंड, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed