{"_id":"66b5040b5943dba9980db558","slug":"nh-remained-disrupted-for-three-hours-due-to-debris-champawat-news-c-229-1-cpt1001-111319-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मलबा आने से तीन घंटे तक बाधित रहा एनएच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मलबा आने से तीन घंटे तक बाधित रहा एनएच
Thu, 08 Aug 2024 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 08 Aug 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट क्षेत्र में एनएच पर मलबा आने से फंसे वाहन। संवाद
लोहाघाट/चंपावत। जिले में एनएच पर च्यूरानी बाराकोट के पास मलबा आने से यातायात पूरी तरह बंद हो गया है। एनएच बंद होने से सैकड़ों वाहन फंस गए। तीन घंटे बाद यातायात सुचारु होने पर लोगों को राहत मिली।
बृहस्पतिवार को एनएच में मलबा और बोल्डर आने के कारण घंटों तक वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। इससे सड़क के दोनों ओर जाम में सैकड़ों यात्री के वाहन फंस गए। आपदा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एनएच च्यूरानी बाराकोट के समीप मलबा और बोल्डर आने से यातायात बाधित हो गया था। करीब दोपहर 12:50 बजे मलबा आने से एनएच बंद हो गया। करीब 3:50 बजे के आसपास यातायात के लिए खोला गया। बारिश के कारण चार ग्रामीण सड़कें बंद होने से करीब पांच हजार की आबादी को दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं 24 घंटे में चंपावत में तीन मिमी, लोहाघाट में एक मिमी और पाटी में चार मिमी बारिश दर्ज की गई।