फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   NH remained disrupted due to rain for more than two and a half hours

Champawat News: बारिश से ढाई घंटे से अधिक समय तक बाधित रहा एनएच

Wed, 07 Aug 2024 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 07 Aug 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
NH remained disrupted due to rain for more than two and a half hours
चंपावत। बारिश के बाद एनएच पर स्वाला के पास मलबा आने से यातायात पूरी तरह बंद हो गया है। एनएच बंद होने से सैकड़ों वाहन फंस गए। करीब ढाई घंटे बाद जब यातायात सुचारु हुआ तो लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन


बुधवार को एनएच में बारिश के चलते विभिन्न स्थानों पर आए मलबे के कारण घंटों तक वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लग गया। जाम में सैकड़ों यात्री वाहन फंस गए। आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार एनएच स्वाला के समीप दो स्थानों पर मलबा आने के कारण यातायात बाधित हो गया था। करीब सुबह 6:09 बजे मलबा स्वाला के पास आने से एनएच बंद हो गया। करीब 8:51 बजे के आसपास यातायात के लिए खोला गया। इसके अलावा धौन में 7:44 बजे से 8:31 बजे तक एनएच बंद रहा। बारिश के कारण एक एसएच समेत छह ग्रामीण सड़कें बंद होने से करीब दस हजार की आबादी को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed