फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   NH Blocked in Tanakpur

पूर्णागिरि में हनुमान चट्टी के पास पहाड़ी दरकने से डेढ़ सौ यात्री फंसे, मार्ग बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
NH Blocked in Tanakpur
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि धाम के हनुमान चट्टी के पास बड़ी चट्टान दरकने से मार्ग बंद हो गया है। डेढ़ सौ से अधिक श्रद्धालु पूर्णागिरि क्षेत्र में फंसे हैं। खराब मौसम मार्ग खोलने की कार्रवाई में बाधक बना हुआ है।
विज्ञापन

पत्थर इतना बड़ा है कि उसे हटाने के लिए संसाधन के अभाव में विभाग लाचार बना है। ऐसे में मार्ग के जल्द खुलने की उम्मीद कम नजर आ रही है।
बाटनागाड़ में भी काफी मलबा आने से मार्ग बंद हो गया है। प्रशासन ने मंदिर समिति से फंसे यात्रियों के लिए निशुल्क भोजन और रात में ठहरने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

टनकपुर क्षेत्र में शनिवार की रात से शुरू हुई बारिश रविवार की सुबह कुछ देर रुकी रही, लेकिन दोपहर बाद फिर मूसलाधार बारिश शुरू हो गई।
बताया गया कि दोपहर करीब ढाई बजे पूर्णागिरि मार्ग पर हनुमान चट्टी के पास अचानक पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा दरक कर सड़क पर आ गिरा। गनीमत रही कि उस वक्त वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनिवि के एई एपीएस बिष्ट का कहना है कि पहाड़ दरकने से चट्टान का बड़ा पत्थर गिरा है, जिसे जेसीबी मशीन से हटा पाना संभव नहीं है।
उसे हटाने के लिए ब्रेकर मशीन की जरूरत हैं। ब्रेकर मशीन मंगाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खराब मौसम के कारण मलबा हटाने में मजदूरों को लगाना भी जोखिम भरा बना हुआ है।

मंदिर समिति के उपाध्यक्ष नीरज पांडेय के मुताबिक सड़क बंद होने से पूर्णागिरि में करीब डेढ़ सौ से ज्यादा यात्री फंसे हैं। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि मंदिर समिति को फंसे यात्रियों के भोजन और रहने की व्यवस्था करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed