फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   NH and Ghat Panar motor road closed due to rains in champawat

Champawat: मूसलाधार बारिश से एनएच और घाट पनार मोटर मार्ग बंद, मलबा आने से फंसे वाहन; यात्रियों को हुई दिक्कत

Wed, 19 Jun 2024 06:10 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 19 Jun 2024 06:10 PM IST
सार

लोहाघाट क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। भारी बारिश के चलते घाट पनार मोटर मार्ग और मरोड़ाखान-घाट मोटर मार्ग भारी मलबा आने से बंद हो गया। मोटर मार्ग में यातायात बंद होने से कई वाहन फंस गए।

विज्ञापन
NH and Ghat Panar motor road closed due to rains in champawat
rain - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

लोहाघाट क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। भारी बारिश के चलते घाट पनार मोटर मार्ग और मरोड़ाखान-घाट मोटर मार्ग भारी मलबा आने से बंद हो गया। मोटर मार्ग में यातायात बंद होने से कई वाहन फंस गए। पुलिस और एनएच की टीम बंद मोटर मार्ग को खुलवाने में जुट गई हैं। बुधवार शाम को मरोड़ाखान से लेकर घाट क्षेत्र में एकाएक मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। भारी बारिश के चलते पिथौरागढ़ एनएच और घाट पनार मोटर मार्ग में कई जगह भारी मलबा आ गया है। जिससे मोटर मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है।

बाराकोट पुलिस चौकी प्रभारी एसआई अरविंद गुप्ता ने बताया कि मरोड़ाखान से लेकर घाट तक करीब 15 से अधिक स्थानों में भारी बारिश के चलते मलबा आने से एनएचं बंद हो गया है। बंद मोटर मार्गों को खोलने के लिए एनएच के अलावा निजी जेसीबी भी लगी हुई हैं। एसआई अरविंद ने बताया कि मलबा आने से एनएच बंद होने के चलते कई वाहन फंसे हुए हैं। बंद मोटर मार्ग को खोलने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। चंपावत मुख्यालय में ढाई मिमी बारिश ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दी है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Gurmit Singh: काकड़ीघाट पहुंचकर राज्यपाल ने इस मंदिर में की पूजा, लगाया ध्यान; ज्ञान वृक्ष का किया जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को नगर में करीब दो बजे अचानक गरज और हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए लोग यहां वहां भागते नजर आए। लोगों को छाता लेकर घरों से निकलना पड़ा। स्कूली बच्चों ने भी बारिश का खूब मजा लिया। थोड़ी देर में बारिश के साथ ओला वृष्टि भी शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। बारिश के बाद मौसम में हल्की ठंड बढ़ गई। जबकि सुबह मुख्यालय का अधिकतम तापमान 32.50 और न्यूनतम 21.50 दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed