फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   NGO will run Champawat's night shelter

चंपावत के रैनबसेरे का संचालन करेगा एनजीओ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
NGO will run Champawat's night shelter
चंपावत में नगर पालिका बोर्ड बैठक लेते चेयरमैन विजय वर्मा और मौजूद सभासद। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। 17 साल पहले बने चंपावत के रैन बसेरे का संचालन अब नगर पालिका के बजाय गैर सरकारी संस्था (एनजीओ) करेगी। बृहस्पतिवार को नगर पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में डिप्टेश्वर घाट के पास विद्युत शवदाह गृह बनाने पर भी सहमति बनी। इस वक्त चंपावत क्षेत्र में डिप्टेश्वर के अलावा ताड़केश्वर में शवदाह गृह है।
विज्ञापन

पालिका बोर्ड की बैठक में कई अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा हुई। दो दशक पूर्व बने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क का सौंदर्यीकरण कराने के प्रस्ताव को पारित किया गया। वहीं नगर क्षेत्र में चार स्थानों पर सोलर हैंडपंप लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

बैठक में सभासद लोकेश पुनेठा, रोहित बिष्ट, मोहन भट्ट, नंदन सिंह तड़ागी, कविता गोस्वामी, बबीता भट्ट, कलावती देवी, लक्ष्मी देवी, रमेश भंडारी, नामित सभासद कैलाश पांडे के अलावा जल निगम के एई नरेश गड़कोटी, जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता हेमंत फुलारा, सिटी मैनेजर महेश चौहान, लेखाकार जगदीश लाल साह, एनसी पांडेय आदि मौजूद थे। संचालन ईओ चंद्रशेखर शर्मा ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed