फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   New Train From Tanakpur

अब छह घंटे में पूरा होगा टनकपुर से दिल्ली का सफर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
New Train From Tanakpur
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर 21 फरवरी 2018 को बड़ी रेल लाइन से जुड़ा था। तब से देश की राजधानी दिल्ली के लिए सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेल सेवा की मांग उठा रहे सीमांत के लोगों का सपना रेल मंत्रालय ने जन शताब्दी एक्सप्रेस को मंजूरी देकर पूरा कर दिया है। इस एक्सप्रेस के चलने से टनकपुर से दिल्ली तक का सफर महज छह घंटे में पूरा हो जाएगा। अभी तक यह सफर पूरा करने में 11 से 12 घंटे लग जाते थे। दिल्ली से विभिन्न शहरों को जाने वाले यात्रियों को भी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

वर्ष 2016 में बरेली से टनकपुर तक की मीटर गेज रेल लाइन को ब्रॉडगेज में तब्दील करने की कवायद शुरू हुई। दो साल बाद 21 फरवरी 2018 को सीमांत का यह अंतिम रेल स्टेशन ब्रॉडगेज रेल सेवा से जुड़ा तो लोगों में देश की राजधानी समेत विभिन्न बड़े शहरों तक सुपरफास्ट रेल सेवा की उम्मीद जागी। बड़ी रेल लाइन से जुड़ने के ठीक एक साल बाद 22 फरवरी 2019 को रेलवे ने टनकपुर से शक्तिनगर और सिंगरौली तक त्रिवेणी एक्सप्रेस दौड़ाकर टनकपुर से एक्सप्रेस रेल सेवा का आगाज किया था। इसके ठीक 18 दिन बाद रेलवे ने 10 मार्च 2019 को टनकपुर से नांगलडैम एक्सप्रेस (टनकपुर से दिल्ली और दिल्ली से हिमाचल के ऊना तक) का संचालन शुरू करके देश की राजधानी तक रेल सेवा का सपना भी पूरा कर दिया। हालांकि इसका लंबा रूट वाया कासगंज, चंदौसी तक होने से टनकपुर से दिल्ली का सफर 12 घंटे में पूरा हो रहा था। इस कारण यात्री ट्रेन के बजाय रोडवेज की बसों को ज्यादा प्राथमिकता दे रहे थे। रेलवे के सूत्रों के अनुसार टनकपुर से चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस वाया मुरादाबाद दिल्ली जाएगी, जिससे यात्री छह घंटे में दिल्ली का सफर पूरा कर सकेंगे। हालांकि अभी जन शताब्दी का टाइम टेबल तय नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि यह एक्सप्रेस रात्रीकालीन सेवा के तहत संचालित होगी।
विज्ञापन

एक मुराद पूरी, दो अब भी अधूरी
टनकपुर। बड़ी रेल लाइन से जुड़ने के बाद से टनकपुर से देश की राजधानी दिल्ली के अलावा अन्य बड़े शहरों के लिए एक्सप्रेस रेल सेवा की मांग उठने लगी थी। वर्ष 2019 में त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने के बाद क्षेत्रीय सांसद अजय टम्टा ने क्षेत्र के लोगों की मांग पर रेल मंत्री को पत्र लिख टनकपुर से मुंबई, देहरादून आदि शहरों के लिए एक्सप्रेस रेल सेवा शुरू कराने का आग्रह किया था। मंगलवार को राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी ने फेसबुक पेज पर जब यह खुशखबरी दी तो लोगों की एक मुराद पूरी हो गई पर अभी दो मुराद पूरी होनी बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमांतवासियों ने जताई खुशी, बलूनी, गोयल और टम्टा को दिया धन्यवाद
टनकपुर (चंपावत)। जनशताब्दी एक्सप्रेस की मंजूरी से क्षेत्र के लोगों में खासी खुशी है। नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत, लक्ष्मी पांडेय, मां पूर्णागिरि धाम मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय, भाजपा प्रदेश मंत्री किरन देवी, टनकपुर-बागेश्वर रेल पथ सेवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष गंगागिरि गोस्वामी, नेताजी सुभाष सेवा समिति अध्यक्ष कांतिबल्लभ जोशी, राज्य आंदोलनकारी धर्मानंद पांडेय आदि लोगों ने खुशी जताते हुए रेल मंत्री गोयल, सांसद बलूनी और क्षेत्रीय सांसद अजय टम्टा का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed