फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   New Train From Tanakpur

रेल मंत्री ने टनकपुर को दिया जनशताब्दी एक्सप्रेस का तोहफा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
New Train From Tanakpur
टनकपुर (चंपावत)। कोरोना के कारण भले ही टनकपुर से रेल सेवा शुरू नहीं हुई है, लेकिन सांसद अनिल बलूनी के आग्रह पर रेलवे ने कोटद्वार के साथ ही इस सीमांत क्षेत्र को भी टनकपुर से दिल्ली के बीच जन शताब्दी एक्सप्रेस का तोहफा दिया है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने 24 दिसंबर को सांसद बलूनी को भेजे पत्र में यह जानकारी दी है।
विज्ञापन

बड़ी रेल लाइन सेवा से जुड़ने के बाद नेपाल से लगे सीमांत के अंतिम रेलवे स्टेशन टनकपुर को भी लंबी दूरी की एक्सप्रेस सेवा से जोड़ने के प्रयास लगातार जारी है। टनकपुर से दिल्ली के लिए सिर्फ सुबह एक एक्सप्रेस चल रही थी, लेकिन अब सांसद बलूनी की पहल पर रेल मंत्रालय ने कोटद्वार-दिल्ली और टनकपुर-दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस के संचालन की मंजूरी भी दे दी है।
विज्ञापन

जनशताब्दी एक्सप्रेस की मंजूरी से क्षेत्र के लोगों में खासी खुशी है। नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत, लक्ष्मी पांडेय, मां पूर्णागिरि धाम मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय, भाजपा प्रदेश मंत्री किरन देवी, टनकपुर-बागेश्वर रेल पथ सेवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष गंगागिरि गोस्वामी, नेताजी सुभाष सेवा समिति अध्यक्ष कांतिबल्लभ जोशी, राज्य आंदोलनकारी धर्मानंद पांडेय आदि लोगों ने खुशी जताते हुए रेल मंत्री गोयल, सांसद बलूनी और क्षेत्रीय सांसद अजय टम्टा का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed