फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   New SOP for Poornagiri Mela

पूर्णागिरि मेले के लिए जारी होगी एसओपी: डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
New SOP for Poornagiri Mela
मां पूर्णागिरि धाम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते डीएम विनीत तोमर। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। डीएम विनीत तोमर और एसपी लोकेश्वर सिंह ने मंगलवार को मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र का दौरा कर पूर्णागिरि मेले की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मां पूर्णागिरि के दर्शन भी किए।
विज्ञापन

डीएम ने व्यवस्थाओं से जुड़े विभागों के अधिकारियों को मेला शुरू होने से पूर्व हर हाल में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मेले के लिए गाइडलाइन जारी की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने भैरव मंदिर से मुख्य मंदिर तक बिजली, पेयजल और सफाई आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मेले में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसकी व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। लोनिवि के एई एपीएस बिष्ट को बाटनागाड़ के पास सड़क की दशा सुधारने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम टीएस मर्तोलिया, एसडीएम हिमांशु कफल्टिया, सीओ अविनाश वर्मा, मेला अधिकारी एएमए राजेश कुमार, ईई विद्युत एसके गुप्ता, ईई लोनिवि केके जोशी, जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट आदि थे।
डीएम ने मुख्य मंदिर की दरक रही पहाड़ी भी देखी
टनकपुर (चंपावत)। डीएम विनीत तोमर ने मां पूर्णागिरि धाम के मुख्य मंदिर की दरक रही पहाड़ी को भी देखा। उन्होंने कहा कि मरम्मत के लिए नई कार्यदायी संस्था तय हो चुकी है। जल्द ही पहाड़ी के मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा।

वह भैरव मंदिर और ठुलीगाड़ पार्किंग स्थल के साथ ही विवादित बूम पार्किंग स्थल पर भी गए। इस दौरान उन्होंने बूम पार्किंग स्थल की भूमि के नक्शे का अवलोकन किया। डीएम ने कहा कि बूम पार्किंग स्थल की भूमि राजस्व की है। मेले में वाहन पार्किंग की व्यवस्था स्थल पर पूर्ववत बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed