फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   New solar fencing line laid from Gandakhli to Uchouligoth

Champawat News: गैंडाखाली से उचौलीगोठ तक बिछाई नई सोलर फेंसिंग लाइन

Wed, 03 Dec 2025 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 03 Dec 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
New solar fencing line laid from Gandakhli to Uchouligoth
टनकपुर के शारदा वन रेंज से सटे उचौलीगोठ में वन्य जीवों के बचाव के लिए बिछाई नई सोलर फेंसिंग। सं
टनकपुर(चंपावत)। शारदा वन रेंज से सटे गैंडाखाली से उचौलीगोठ तक हाथी और अन्य वन्य जीवों के उत्पात पर अंकुश लगाने के लिए वन विभाग की ओर से ढाई किलोमीटर लंबे क्षेत्र में नई सोलर फेंसिंग लाइन बिछा दी गई है।
विज्ञापन

पिछले काफी समय से शारदा रेंज से सटे गांवों में हाथियों के झुंड, नील गाय समेत अन्य वन्य जीव उत्पात मचा रहे थे। किसानों की धान की फसल को खासा नुकसान पहुंचाने की घटनाएं बढ़ने पर ग्रामीण निरंतर ठोस योजना की मांग उठा रहे थे। सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर वन विभाग की ओर से अब आवश्यक कार्य तेज हो गए हैं। बुधवार को निरीक्षण के दौरान रेंजर सुनील शर्मा ने बताया कि उक्त क्षेत्र में जंगल के एक ओर सोलर फेंसिंग बिछाई थी लेकिन अब सड़क के दूसरे हिस्से 28 एकड़ की ओर से भी लाइन बिछा दी है। लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो गया है। उचौलीगोठ की ग्राम प्रधान पूजा भट्ट और समाजसेवी गणेश महर ने बताया कि लाइन का संचालन ग्रामीणों की ओर से किया जाएगा। सर्दी के मौसम में शाम साढ़े पांच बजे से सुबह साढ़े छह बजे तक लाइन में करंट रहेगा। रेंजर शर्मा ने ग्रामीणों से रात के समय जंगल की ओर न जाने की अपील की है।
विज्ञापन

इनसेट-
जंगल से सटे गांवों में सोलर लाइट लगाए
शारदा रेंजर सुनील शर्मा ने बताया कि जंगल से सटे उचौलीगोठ, बस्टिया, आमबाग गांव में एक-एक सोलर लाइट लगाई है। अभी और जगह लाइट लगाने का प्रस्ताव है। इधर, ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिनों से वन्य जीवोंं के गांव में घुसने की घटनाएं कुछ कम सामने आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed