फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   New Samvatsar was welcomed with joy

नव संवत्सर का हर्षोल्लास के साथ किया गया स्वागत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
New Samvatsar was welcomed with joy
चंपावत के खेतीखान में प्रथम नवरात्र पर पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/लोहाघाट। जिला मुख्यालय चंपावत लोहाघाट, पाटी, बाराकोट विकास खंडों में भारतीय नव संवत्सर 2078 का उल्लास के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान लोगों ने मंदिरों में पूजा अर्चना कर देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। जिला मुख्यालय के मानेश्वर, बालेश्वर, डिप्टेश्वर, हिंगलादेवी, क्रांतेश्वर, हरेश्वर, गुरू गोरखनाथ आदि मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। लोगों ने एक दूसरे को नव संवत्सर की शुभकामनाएं प्रदान की।
विज्ञापन

लोहाघाट नगर में हिंदूवादी संगठनों ने शंखनाद के साथ हनुमान मंदिर से स्टेशन बाजार, खड़ी बाजार होते हुए हथरंगिया तक रैली निकालकर लोगों को नव संवत्सर की बधाई दी। जिसमें जगदीश ओली, सतीश चंद्र पांडेय, राजू गड़कोटी, अमित जुकरिया, दीपक जोशी, विवेक ओली, तुलसी प्रसाद ओली, पान सिंह मेहता, कमलेश उप्रेती, उमेश पुनेठा आदि शामिल रहे। चैत्र नवरात्र और नव संवत्सर के मौके पर लोहाघाट के प्रसिद्ध ऋषेश्वर मंदिर, देवीधार, पंचेश्वर, रामेश्वर, झूमाधुरी, लड़ीधुरा, बाराहीधाम देवीधुरा, अखिलतारिणी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। पंचेश्वर, रामेश्वर संगम में लोगों ने पर्व स्नान करने के साथ अपने बच्चों के उप नयन, मुंडन संस्कार कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed