फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   New residential house in Purnagiri Dham, parking will be built along with the hospital

Champawat News: पूर्णागिरी धाम में नया आवास गृह, अस्पताल के साथ बनेगी पार्किंग

Fri, 15 Sep 2023 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 15 Sep 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
New residential house in Purnagiri Dham, parking will be built along with the hospital
उप्र के दाैर में बने पूर्णागिरि धाम के पर्यटक आवास गृह को तोड़ती मशीन। संवाद
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में भैरव मंदिर के पास का टीआरएच (पर्यटक आवास गृह) अब अतीत का हिस्सा बन जाएगा। और अब इसे तोड़ना शुरू कर दिया गया है। यह जीर्णशीर्ण भवन दस दिन में जमींदोज कर दिया जाएगा। इस जगह का उपयोग पार्किंग सहित बुनियादी सुविधाओं के लिए किया जाएगा। 2024 से सालभर का मेला होने के बाद धाम में अब पहली बार स्थाई अस्पताल भी खोला जाएगा।
विज्ञापन




मां पूर्णागिरि धाम में भैरव मंदिर के पास टुन्नास में जनवरी 1987 में 30 लाख रुपये से 72 शैय्याओं का पर्यटक आवास गृह बनाया गया था। कुमाऊं मंडल विकास निगम का यह आवास गृह पिछले कुछ वर्षो से वार्षिक किराये पर दिया गया था। भवन के जर्जर हाल के चलते पर्यटन विभाग ने 2022 में इसे ध्वस्त करने का प्रस्ताव भेजा था। शासन ने इस साल 28 अप्रैल को ध्वस्त करने के औचित्य पर सवाल उठाते हुए प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। लेकिन जिला प्रशासन की ओर से इसके औचित्य को बताते हुए दुबारा भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। और अब इस भवन को तोड़ना शुरू कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन


बाक्स
4.95 करोड़ रुपये से होगा निर्माण

पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। पूर्णागिरि टीआरएच वाले स्थान पर तिमंजिला भवन बनेगा। पूर्णागरि क्षेत्र में 90 प्रतिशत से अधिक वन भूमि होने से इस जगह पर तिमंजिला भवन बनाया जाएगा। भूतल पर 250 कार की पार्किंग के अलावा ऊपरी मंजिल में आवास गृह और सबसे ऊपर अस्पताल बनेगा। 4.95 करोड़ रुपये से इसका निर्माण होगा। पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी का कहना है कि इस काम के पूरा होने से जरूरी सुविधाओं का इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

शासन की अनुमति के बाद पूर्णागिरि पर्यटक आवास गृह भवन को ध्वस्त करना शुरू कर दिया गया है। पुरानी टीआरएच वाली जगह पर पूर्णागिरि में सुविधाओं के विस्तार के लिए पार्किंग, आवास गृह और स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा।
अरविंद गौड़,
जिला पर्यटन विकास अधिकारी, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed