{"_id":"6894dbc540b3cdb93f0916d0","slug":"new-danger-zones-are-being-created-every-day-on-nh-champawat-news-c-229-1-shld1026-127658-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: एनएच पर हर दिन बन रहे नए डेंजर जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: एनएच पर हर दिन बन रहे नए डेंजर जोन
Thu, 07 Aug 2025 10:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 07 Aug 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
एनएच पर संतोला पर पहाड़ी से मलबा आने से संकरी हो चुकी सड़क। संवाद
चंपावत। टनकपुर-घाट एनएच पर हर रोज नए डेंजर जोन बन रहे हैं। एनएच पर वाहनों के लिए आवाजाही खतरनाक बनी है। बारिश में पहाड़ी से जगह-जगह बोल्डर और मलबा गिर रहा है। कई बार यातायात भी बाधित भी हो रहा है। भारी बारिश से कई जगह पहाड़ियों में भूस्खलन की स्थिति बनी है।
एनएच पर एक तरफ पहाड़ी तो दूसरी तरफ सड़क के नीचे से मलबा गिर रहा है। एनएच 24 नए डेंजर जोन चिह्नित किए हैं। करीब 48 पहले से चिह्नित हैं, जिन पर काम चल रहा है। एनएच पर हर रोज चंपावत और पिथौरागढ़ के सैकड़ों वाहन आवागमन करते हैं। इनमें रोडवेज की बसें, ट्रांसपोर्ट, रसोई गैस सिलिंडर, पेट्रोल के वाहन शामिल हैं। पिछली बार स्वाला डेंजर जोन में मलबा आने से यातायात कई दिनों तक ठप हो गया था। इससे दोनों जिलों में जरूरी सामान की किल्लत हो गई थी।
एनएच के एई एनसी टम्टा ने कहा कि जहां-जहां डेंजर जोन बन रहे हैं, उन्हें चिह्नित कर काम किया जाएगा। इधर, मंगलवार शाम से मंच-नीड़ सड़क बंद होने से करीब हजार की आबादी परेशान है। आपदा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सड़क पर मलबा हटाने का काम जारी है। देर रात तक खोल दिया जाएगा।