फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nepali youth caught in illegal drugs taking to Nepal

अवैध तरीके से दवाइयां नेपाल ले जाते दो नेपाली युवक पकड़े

Sun, 22 Apr 2018 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूराे टनकपुर (चंपावत)। Updated Sun, 22 Apr 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
Nepali youth caught in illegal drugs taking to Nepal
दवाई तस्करी में गिरफ्तार नेपाली युवक व पकड़ने वाली एसएसबी टीम। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बूम में तैनात एसएसबी की 57वीं वाहिनी की ए कंपनी की पेट्रोलिंग टीम ने भारत से अवैध तरीके से दवाइयां ले जाते दो नेपाली युवकों को पकड़कर कस्टम विभाग के सुपुर्द किया है।
आरोपियों के पास से दो पेटी दवाइयां बरामद हुई हैं।
शनिवार रात एसएसबी के कंपनी प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह भंडारी के नेतृत्व में जवानों की टीम भारत-नेपाल सीमा पर गश्त कर रही थी। रविवार सुबह साढ़े चार बजे पेट्रोलिंग टीम को सीमा स्तंभ संख्या 809/4 ए से करीब सौ मीटर दूर दो युवक सिर पर पेटियां रखकर संदिग्ध अवस्था में नेपाल की ओर जाते दिखाई दिए।
विज्ञापन


जिन्हें पेट्रोलिंग टीम ने रोक कर तलाशी ली तो पेटियों में कई तरह की दवाइयां बरामद हुई। एसएसबी द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी नेपाल के मटैना गांव निवासी उद्धव सिंह नायक और तारानाथ ने बताया कि वह इन दवाइयों को बेचने के लिए नेपाल ले जा रहे थे। कंपनी के प्रभारी निरीक्षक भंडारी ने बताया कि आरोपियों के पास बरामद दवाइयों के बिल भी नहीं थे। उन्होंने बताया कि दवाइयों को अवैध तरीके से नेपाल ले जाने पर दोनों आरोपियों को मय दवाइयों के बनबसा कस्टम विभाग के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed