फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nepali women again hashish seized

नेपाली महिलाओं से फिर पकड़ी चरस

Tue, 30 Aug 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत) Updated Tue, 30 Aug 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
Nepali women again hashish seized
नेपाली महिलाओं से फिर पकड़ी चरस - फोटो : अमर उजाला
 एसएसबी ने दूसरे दिन भी दो नेपाली महिलाओं से साढ़े आठ किलो चरस पकड़ी है। इन दोनों नेपाली महिलाओं ने कमर में चरस बांधी थी। चरस नेपाल से बनबसा पहुंचाई जानी थी, इसके बाद यह हिमाचल प्रदेश भिजवाई जाती। पिछले दो दिनों में एसएसबी ने 13.100 किलो चरस पकड़ी है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब साढ़े सोलह लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


एसएसबी 57वीं वाहिनी एफ कंपनी के जवान सूचना के आधार पर अपनी चेकपोस्ट पर सघन तलाशी अभियान में जुटे थे। इसी बीच नेपाल से आ रही दो नेपाली महिलाओं को रोककर एसएसबी महिला जवानों ने तलाशी ली तो उनकी कमर में चरस बंधी मिली। एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट गौतम सागर ने बताया कि प्रति महिला 4.250 किलो (कुल साढ़े आठ किलो) चरस बरामद की गई है। बताया कि एक महिला आशा पुन ग्राम बिजगौरी जिला कपिलवस्तु और दूसरी मान कुमारी मल बोहरा गांव जिला रूपनदेई नेपाल की रहने वाली हैं। उन्हें नेपाल से चरस लाकर बनबसा पहुंचानी थी। बनबसा से अन्य तस्कर द्वारा चरस हिमाचल प्रदेश को पहुंचाई जानी थी।
विज्ञापन


एसएसबी ने इन दिनों सूचना आधारित अभियान चलाया है। एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट केसी राना ने बताया कि नेपाल सीमा पर नारकोटिक्स और ड्रग्स तस्करी पर अंकुश लगाने को एसएसबी को निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि वाहिनी के असिस्टेंट कमांडेंट गौतम सागर को सीमा पर होने वाली मादक पदार्थों की तस्करी पर नियंत्रण के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्य में एसएसबी की महिला कांस्टेबलों की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने चरस तस्करों को भेजा जेल
बीते दिवस सोमवार को एसएसबी ने बाइक पर सवार होकर बनबसा आ रही नेपाल निवासी शांति और बाइक चालक लक्ष्मण सुनार के कब्जे से 4.600 किलो चरस पकड़ी थी। एसएसबी की तहरीर पर बनबसा पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि चरस से साथ दबोचे गए दोनों आरोपियों को एनडीपीएस की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर मंगलवार को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed