{"_id":"5ec6be468ebc3e902b0f7c1e","slug":"nepali-labour-dimand-for-back-to-home-tanakpur-news-hld3837250158","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी नेपालियों ने अपने ही वतन के खिलाफ की नारे बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी नेपालियों ने अपने ही वतन के खिलाफ की नारे बाजी
बनबसा जगबूड़ा पुल पर अपने ही वतन के खिलाफ नारे बाजी करते प्रवासी नेपाली नागरिक।
- फोटो : TANAKPUR
Link Copied
बनबसा (चंपावत)। चंपावत के प्रवेश द्वार जगबूड़ा पुल के निकट दूर दराज विभिन्न भारतीय शहरों से आए नेपाली प्रवासी नागरिकों ने अपने ही मुल्क के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब सात सौ प्रवासी नेपाली नागरिक जगबूड़ा पुल के निकट खुले आकाश में वतन लौटने की प्रतीक्षा में हैं। भारतीय प्रशासन ने उनके खाने पीने की व्यवस्था तो कर दी है। किंतु व्यवस्था नही होने से उन्हें ठहराए जाने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। प्रवासी नेपाली नागरिकों की निगरानी करने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। उधर भारत नेपाल सीमा सील होने से उन्हें सीमा तक पहुंचाया जाना भी नामुमकिन बना हुआ है।
विज्ञापन
करीब चार दिनों से उत्तराखंड के अलावा विभिन्न भारतीय शहरों से आए प्रवासी नेपाली नागरिक महिला एवं बच्चों समेत नेपाल जाने को बनबसा के प्रवेश द्वार पहुंच हैं। नेपाल प्रशासन द्वारा अपने नागरिकों को अपने ही वतन में प्रवेश नही दिए जाने से इन लोगों को विवशता में खुले आकाश के नीचे दिन रात वतन वापसी प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। नेपाल प्रशासन के रुख से नाराज नेपाली नागरिकों ने बृहस्पतिवार को अपने ही वतन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने भारतीय प्रशासन से नेपाल प्रशासन एवं सरकार से वार्ता कर उन्हें वतन भेजने की मांग की। तहसीलदार खुशबू पांडेय ने बताया कि सीमा सील होने से प्रवासी नेपाली नागरिकों को सीमा तक पहुंचाया जाना मुनासिब नहीं है। बताया कि प्रशासन उनके खाने पीने की व्यवस्था कर रहा है। एसडीएम दयानंद सरस्वती ने कहा कि प्रवासी नेपाली नागरिकों को ठहराने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।