फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nepali Ambasador in Poornagiri Temple

नेपाल के राजदूत ने पत्नी के साथ किए मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Nepali Ambasador in Poornagiri Temple
मां पूर्णागिरि धाम में पत्नी के साथ पूजा-अर्चना करते नेपाल के कार्यवाहक राजदूत राम प्रसाद सुबेद? - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। भारत में तैनात नेपाल के कार्यवाहक राजदूत रामप्रसाद सुबेदी ने शनिवार को पत्नी के साथ मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। धाम पहुंचने पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत कर स्मृति चिह्न भेंट किया।
विज्ञापन

राजदूत सुबेदी ने अपने संदेश में मां पूर्णागिरि और नेपाल के बाबा सिद्धनाथ धाम को दोनों देशों की धार्मिक मित्रता की पुण्यभूमि बताया। उन्होंने दोनों देशों में सुख-समृद्धि की कामना की। व्यवस्थाओं की सराहना कर मंदिर समिति का आभार जताया।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा के दिन से मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है। हर दिन देश के कोने-कोने और पड़ोसी देश नेपाल से हजारों की संख्या में श्रद्धालु देवी मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को दिल्ली से यहां पहुंचे भारत में तैनात नेपाल के कार्यवाहक राजदूत रामप्रसाद सुबेदी ने भी अपनी पत्नी के साथ मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

मंदिर समिति के उपाध्यक्ष नीरज पांडेय की अगुवाई में नेपाल के राजदूत का काली मंदिर क्षेत्र में स्थित समिति कार्यालय में स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया। इस मौके पर मंदिर समिति कोषाध्यक्ष नवीन तिवारी, मनोज तिवारी, महेश तिवारी, रोहित मिश्रा, रवि पांडेय आदि पुजारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed