फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nepal's educational qualifications not register in employment

नेपाल की शैक्षिक योग्यता से सेवायोजन में पंजीकरण नहीं

Thu, 04 Jun 2015 06:56 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत Updated Thu, 04 Jun 2015 06:56 PM IST
विज्ञापन

भारत और पड़ोसी देश नेपाल के बीच भले ही रोटी-बेटी के संबंध रहे हैं। दोनों देशों के सीमांत क्षेत्र के गांवों के अधिकतर लोग आपस में नाते रिश्तेदार हैं, लेकिन नेपाल की शैक्षिक योग्यता के आधार पर भारत में  सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण नहीं कराया जा सकता है। इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब सीमांत कंटकूरा गांव की महिला कमला देवी को चंपावत स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय ने पंजीकृत करने से मना कर दिया। प्रभारी सेवायोजन अधिकारी संजीव कुमार के अनुसार विभाग के कंप्यूटर में केवल भारतीय शैक्षिक संस्थान और विश्वविद्यालय ही फीड होने से इस तरह की दिक्कत पेश आ रही है।

विज्ञापन


नेपाल के दार्चूला निवासी कमला देवी का विवाह पांच साल पहले 2010 में लोहाघाट ब्लाक के सैलपेडू ग्राम पंचायत के कंटूकरा निवासी गिरीश चंद्र पंत से हुआ था। सरकारी नौकरी के लिए सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण कराने की अनिवार्यता की जानकारी होने पर जब कमला देवी नाम दर्ज कराने पहुंचीं तो उनकी विक्रम सम्वतसर की जन्मतिथि को सुधारकर अंग्रेजी कलेंडर के आधार पर लाने को कहा गया। कमला जन्मतिथि सुधार कर लाई तो अब नेपाली शैक्षिक योग्यता का पेंच फंस गया है। जिस कारण कमला को अधिकारियों के चक्कर काटने को विवश होना पड़ रहा है। प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी का कहना है कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों से दिशा निर्देश मांगे गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed