{"_id":"681e371104adb4ff650ec0d2","slug":"nepal-administration-is-also-alert-due-to-tension-on-indo-pak-border-champawat-news-c-229-1-alm1003-123739-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: भारत-पाक सीमा पर तनाव से नेपाल प्रशासन भी सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: भारत-पाक सीमा पर तनाव से नेपाल प्रशासन भी सतर्क
Fri, 09 May 2025 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 09 May 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
भारत नेपाल सीमा पर चेकिंग करते नेपाली सुरक्षा कर्मी। स्रोत जागरूक पाठक
बनबसा (चंपावत)। भारत-पाकिस्तान सीमा पर चल रहे तनाव के बाद नेपाल सरकार ने भारतीय सीमा को हाई अलर्ट कर सुरक्षा और चौकसी बढ़ा दी है। नेपाल के कंचनपुर जिले से सटी बनबसा सीमा पर भी नेपाल सुरक्षा एजेंसियों की गश्त और चेकिंग बढ़ाई गई है।
कंचनपुर के सीडीओ (जिलाधिकारी) लक्ष्मण ढकाल ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर नियमित गश्त के साथ ही अतिरिक्त मोबाइल टीमों को भी लगाया गया है। ब्रह्मदेव, गड्ढाचौकी, दोधारा चांदनी, बेलदाणी, बैलोरी, पुनर्वास और ढोकेबाजार सहित विभिन्न खुली सीमा चौकियों पर आवागमन करने वालों की सघन चेकिंग की जा रही है। गश्त के लिए 41 अतिरिक्त टीमें लगाई गई हैं। बता दें कि कंचनपुर जिले की लगभग 130 किलोमीटर सीमा भारत से मिलती है।
--
इधर, एसएसबी और पुलिस भी कर रहीं गश्त
ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। एसएसबी 57वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट मनोज कुमार ने बताया कि एसएसबी नेपाल सीमा पर पहले से ही सतर्क है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद से जवानों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। सीमा पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। भारत-नेपाल के बीच आवागमन करने वालों की सघन चेकिंग की जा रही है। उधर बनबसा थनाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि एसपी अजय गणपति और सीओ शिवराज सिंह राणा के निर्देश पर बनबसा के प्रवेश द्वार जगबूड़ापुल, धनुषपुल पर गश्त और चेकिंग बढ़ाई गई है।