फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Negligence in quaranteen

लापरवाही : घर में रह रहा था जीआईसी में क्वारंटीन किया गया युवक, रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो मच गया हड़कंप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
Negligence in quaranteen
संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर (चंपावत)। शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव आया टनकपुर के सैलानीगोठ गांव का 33 वर्षीय युवक क्वारंटीन होने के बावजूद घर में रह रहा था। इस खुफिया जानकारी के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। अब पूरे परिवार को आइसोलेट करने की तैयारी चल रही है। शनिवार को ग्रामीण इस मुद्दे पर एसडीएम से मिलेंगे।
विज्ञापन
ग्रामीणों के मुताबिक, सैलानीगोठ का पॉजिटिव युवक क्वारंटीन अवधि के बावजूद जीआईसी सैलानीगोठ के बजाय अक्सर अपने घर रहता था। दिल्ली से यह युवक 31 मई को क्वारंटीन हुआ था। 2 जून को सैंपल लिया गया। 5 जून को रिपोर्ट पॉजिटिव आई, तो यह युवक फिर से क्वारंटीन सेंटर में आ गया। मामले की भनक लगने के बाद से ग्रामीण सकते में हैं। इसे लेकर शनिवार को एसडीएम से मिलने की बात कही है।
विज्ञापन
इधर, खुफिया विभाग की जानकारी मिलने के बाद से प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। एसडीएम दयानंद सरस्वती का कहना है कि यह मामला थोड़ी देर पहले संज्ञान में आया है। प्रकरण की जांच की जा रही है। साथ ही परिवार के सभी लोगों को आइसोलेट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed