फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Neeraj, Piyush and Abhishek won gold medal in state level karate competition.

Champawat News: नीरज, पीयूष और अभिषेक ने राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

Mon, 25 Dec 2023 10:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 25 Dec 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
Neeraj, Piyush and Abhishek won gold medal in state level karate competition.
राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में पदक विजेताओं को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत: कोच
लोहाघाट (चंपावत)। खेल महाकुंभ के तहत आयोजित राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में चंपावत जिले के खिलाड़ियों ने परचम लहराया है। कराटे खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण पदक सहित कुल 42 पदक झटककर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

टीम प्रभारी और कोच दीपक अधिकारी ने बताया कि देहरादून में आयोजित चार दिनी राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में नीरज रावत, पीयूष सिंह बोहरा और अभिषेक कुंवर ने स्वर्ण पदक जीता। इसी तरह दिव्यांश बिष्ट, आदित्य कुमार, तेजस, दीपाश्क जोशी, दिया, साक्षी देव, मानवी ढेक, अनामिका बिष्ट, भावना अधिकारी, वत्सला जोशी, मयंक दुग्ताल, हिमांशु अधिकारी, राहुल सामंत और किरन राय ने रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन

इसके अलावा तनुज रावत, प्रिवाश्क बोहरा, गौरव सिंह बोहरा, योगेश चंद्र, दीपक अधिकारी, अभिजीत बिष्ट, प्रिंस, अनुज, मान्या मुरारी, अमन कालाकोटी, दीपांशु बिष्ट, हर्षित ओली, मीनाक्षी धौनी और रुचिका रावत ने कांस्य पदक जीता। कोच जतिन जोशी, कृष्ण कांत, रमेश जोशी आदि ने खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed