फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   NCC cadets took out rally in champawat

एनसीसी कैडेटों ने निकाली रैली

Wed, 09 Nov 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत। Updated Wed, 09 Nov 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
NCC cadets took out rally in champawat
एनसीसी कैडेटों ने निकाली रैली - फोटो : अमर उजाला

राज्य स्थापना दिवस पर स्कूली बच्चों ने गोरलचौड़ मैदान से जीआईसी चौक तक रैली निकाली। सीडीओ डॉ. आरएस पोखरियाल, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने जिले के विकास कार्यों की जानकारी दी। जीवन कलौनी ने संचालन किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश तिवारी, धौलादेवी के पूर्व प्रमुख पीतांबर पांडेय, जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह, पुष्कर बोरा, सांसद प्रतिनिधि महेश ढेक, सूरज प्रहरी आदि थे। चारों ब्लॉकों में पहले तीन स्थान पर आने वाले 12 ग्राम प्रधानों को एक लाख, दो लाख, तीन लाख रुपए की राशि से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


 राज्य स्थापना दिवस की 16वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। राज्य आंदोलन में शहीद हुए लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राज्य निर्माण की अवधारणा बताई गई। तहसील परिसर में वरिष्ठ आंदोलनकारी नाथलाल साह की अध्यक्षता में एडवोकेट नवीन मुरारी ने संचालन किया।
विज्ञापन


गणेश पुनेठा, केडी सुतेड़ी, पद्मादत्त पुनेठा, भगीरथ भट्ट आदि ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों की भावनाओं पर सरकारें कुठाराघात कर रही हैं। ओंकार धौनी, नवीन खर्कवाल, जीत सिंह माहरा, भुवन खर्कवाल, नारायण कलखुड़िया आदि थे। इस दौरान तहसीलदार नीलू चावला ने राज्य आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टनकपुर (चंपावत)। राज्य स्थापना दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आदिवासी जनजाति क्षेत्र में विधिक साक्षरता शिविर लगाया गया। इसमें लोगों को विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। न्यायिक मजिस्ट्रेट अखिलेश कुमार पांडेय ने कहा कि कानूनी जानकारियों के अभाव में गरीब लोग अपने अधिकारों से वंचित रह जाते हैं।


उन्होंने कहा कि कानूनी जानकारी होने पर कोई भी व्यक्ति किसी का शोषण नहीं कर पाएगा। उन्होंने आदिवासी जनजाति के लोगों के हित के लिए बनाए गए कानूनों की जानकारी दी। कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा आदिवासियों के हित के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में वे इसका लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। एडवोकेट विपिन कुमार, महेश डुंगरिया ने भी कानूनी जानकारियां दी। कार्यक्रम के आयोजन में पीएलवी अर्जुन सिंह, विजय वर्मा, रौनक अली, भरत बोहरा, जमन सिंह आदि ने सहयोग दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed