फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   nathulee mein ulajhenge baal sipahiya julphen badha?e kaahe...

नथुली में उलझेंगे बाल सिपहिया जुल्फैं बढा़ए काहे...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
nathulee mein ulajhenge baal sipahiya julphen badha?e kaahe...
सुंई में आयेजित बैठकी होली के रागों में झूमते होल्यार। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। भगवती जागरण समिति के तत्वावधान में बैठकी होली का आयोजन किया गया। देर रात तक चली होली महफिल में होल्यारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को बांधे रखा। समिति के अध्यक्ष रंग कर्मी राजेश चौबे के आवास में बैठकी होली का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

होल्यार कैलाश चौबे ने कृष्ण भगवान की रसभरी बंशी को समर्पित गीत राग जंगला काफी में कैसी बंसरी बजाई तोरे कान्हा ने ललक गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उर्वादत्त चौबे ने राग काफी में नथुली में उलझेंगे बाल सिपहिया जुल्फें बढा़ए काहे, गिरीश चौबे ने राग बहार में अब कैसे जोबन बचाओगी गोरी, फागुन मस्त महीना की होरी, मेजबान राजेश चौबे ने ठुमरी तीन ताल में होली खेलन आये कान्हा झूम-झूम, सखी लेत कमल मुख चूम चूम की शानदार प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। रवि चौबे ने राग काफी में आंगन बोलत काग, सखी री मेरे संय्या के अवन को शगुन भयो री गीत प्रस्तुत किया। बाल कलाकार अंकिता, अभिषेक, मिंटी, सौरभ ने होली तीन ताल में बाली उमरिया है मोरी कन्हैया, मो से खेलो ना होली की प्रस्तुति बेहद सराही गई। देर रात तक चली होली महफिल में होल्यार केशव दत्त चौबे, गणेश दत्त, गोविंद चौबे, हेम चौबे, संतोष, मोहन, कशिश आदि ने सुर में सुर मिलाया।
विज्ञापन

सुंई गांव में सात दिनों तक मनाया जाएगा होली उत्सव
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के समीप सुंई गांव में होली उत्सव की तैयारियों को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सात दिनी होली उत्सव के मंचन का निर्णय लिया गया। गांव के प्रसिद्ध शिव मंदिर में ग्राम प्रधान भुवन चौबे की अध्यक्षता और गौरव डुंगरिया के संचालन में आयोजित बैठक वक्ताओं ने होली उत्सव को भव्य रूप में मनाने को लेकर अपने विचार रखे। तय किया गया कि होली उत्सव पांच मार्च से 11 मार्च तक आयोजित होगी। बैठक में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन से सहयोग मांगने का निर्णय लिया। बैठक में राजेश चौबे, सचिन जोशी, हिमांशु चौबे, दीपक पांडेय, भुवन डुंगरिया, विजय बिष्ट, सौरभ चौबे, विनोद पुजारी, सौरभ चौबे, चंद्रकांत चौबे, मोहन सिंह बिष्ट के अलावा आदित्य महादेव मंदिर के पुजारी मदन पुजारी मौजूद आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed