फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nand went to village Barsana...

Champawat News: नंद गांव बरसाने चली...

Sun, 23 Feb 2025 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 23 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Nand went to village Barsana...
चंपावत। जिला मुख्यालय में कलश संगीत कला समिति की ओर से प्रथम होली महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत जिले के होल्यारों ने रागों की फुहार बिखेरी। समिति अध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया ने कहा कि यह पहला प्रयास है। भविष्य में इस महोत्सव को वृहद रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

महोत्सव का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, क्षेत्र पंचायत प्रशासक चंपावत रेखा देवी, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता सतीश चंद्र पांडेय और व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास साह ने किया। इसमें हेम पांडेय ने नंद गांव बरसाने चली... आयुष भट्ट ने खेलो होली टूट न प्रीत की नाजुक डोरी..., सागर मौनी ने काहे रे विष खाए रही हो..., विशाल पचौली ने आज पिया के गले से लगूंगी..., शंकर पंत ने गाओ सुहागिन होली..., रवि ने सुधा न लही मोरी... आदि प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले से होल्यार शंकर पंत, रवि, राहुल, चारू पंत, प्रांजल पंत, पाटी से विशाल पचौली, सागर पंत, नैनीताल से हेम पंत, लोहाघाट के होल्यार जगदीश खर्कवाल, प्रणव शर्मा, कमल वर्मा, संजय पंत, किरन जुकरिया, राजू पंत, अंकित जोशी, चंपावत के धरम सिंह अधिकारी, गिरीश पंत, संजय जोशी, महेश जोशी ने होली गायन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल कलाकार मानस पंत ने बांसुरी वादन किया। इस दौरान अंकित जोशी, सागर, विशाल, अंकित, रवि, प्रांजल, चारू पंत, राजू बोहरा ने होल्यारों के साथ तबले में संगत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed