फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nagar Panchayat area drain choke, the risk of infection

नगर पंचायत क्षेत्र की नाली चोक, संक्रमण का खतरा

Wed, 02 Nov 2016 06:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत) Updated Wed, 02 Nov 2016 06:07 PM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत क्षेत्र में पाटनी तिराहे से पेट्रोल पंप तक बनी नाली सफाई के अभाव में चोक है। इससे संक्रमण का खतरा बना है।
विज्ञापन


व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कई बार प्रशासन को लिखित और मौखिक रूप से नाली की सफाई करने की गुहार लगाई, लेकिन अब तक कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने बताया कि नाली चोक होने से घरों का पानी प्रवाहित नहीं होने से नालियों में जमा हो रहा है।


नाली में जमा गंदा पानी संक्रमण को दावत दे रहा है। जल्द नालियों की सफाई नहीं किए जाने पर व्यापार मंडल ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। उधर, नगर पंचायत के ईओ एससी जोशी ने बताया कि स्वच्छता समितियों की बैठक में नालियों और नगर की सफाई व्यवस्था के संबंध में मंथन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वच्छता समितियों के लिए अब तक सरकार से राज्य वित्त आयोग से पैसा नहीं मिल पाया है। जल्द ही नालियों की सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed