फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   My birthday will be dedicated to helping disaster victims: CM

Champawat News: आपदा पीड़ितों की मदद को समर्पित होगा मेरा जन्मदिनः सीएम

Sun, 15 Sep 2024 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 15 Sep 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
My birthday will be dedicated to helping disaster victims: CM
चंपावत जिला सभागार में स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अ​धिकारी और लोग। संवाद
चंपावत। मेरे जन्मदिन को आपदा पीड़ितों की मदद के लिए समर्पित किया जाए। यही सही मायने में मेरा जन्मदिन होगा। बीते दिनों प्रदेश में हुई अतिवृष्टि से राज्य आपदा से प्रभावित हुआ है। कई प्रकार से हमारे प्रदेश को नुकसान जनहानि और पशु हानि हुई है। सभी अपनी ओर से आपदा पीड़ितों की मदद करें। यह बातें सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जिले के स्थापना दिवस पर वर्चुअल माध्यम से जुड़कर कहीं।
विज्ञापन

रविवार को राज्य स्थापना दिवस पर जिला सभागार में आपदा को देखते हुए सादगीपूर्ण ढंग से कार्यक्रम हुए। सीएम ने वर्चुअल माध्यम से जनपद वासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा चंपावत जिला एक धार्मिक स्थान है। यहां न्याय के देवता गोल्ज्यू की जन्म भूमि होने के साथ ही मां वाराही और एक ओर मां पूर्णागिरि विराजमान है। केदारखंड में इस स्थान को कुर्मांचल कहा गया है। उन्होंने कहा कि जिले में करोड़ों की लागत से अनेक परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन

पार्किंग, बस टर्मिनल, सड़कों का सुधारीकरण, पर्यटन विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक विकास कार्य हो रहे हैं। प्रशासनिक भवनों, खेलों के साथ-साथ दुग्ध, शहद, कृषि, औद्यानिकी उत्पादन आदि को बढ़ाया जा रहा है। आने वाले समय में विभिन्न परियोजना गोल्ज्यू कॉरिडोर, शारदा कॉलेज कॉरिडोर, रीठा- देवीधूरा मास्टर प्लान, चंपावत - लोहाघाट शहर का मास्टर प्लान यहां की दशा और दिशा को बदलेगा। जिले को आदर्श जिला बनाने में सभी का सहयोग होगा और चंपावत जिले को अग्रणी जिला बनाया जाएगा। विकल्प रहित संकल्प के तहत चंपावत को आदर्श चंपावत के साथ-साथ उत्तराखंड को आदर्श उत्तराखंड बनाया जाएगा। संचालन डॉ एम.पी जोशी, इंद्रेश लोहनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है प्राथमिकता
चंपावत। सीएम ने कहा कि हमारी प्राथमिकता जनपद में बिजली, पानी, सड़क और मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराना है। दो वर्षों में शत प्रतिशत गांव, तोकों में बिजली पहुंचाएंगे। सड़कों को भी प्राथमिकता से गांव में पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री सड़क योजना तहत प्रत्येक राजस्व ग्राम में सड़कों का निर्माण किया जा रहा हैं। आदर्श चंपावत के लिए वैज्ञानिक संस्थाओं ने विशेष सहयोग दिया जा रहा है। आदर्श चंपावत का मॉडल हिमालय राज्यों के लिए एक मॉडल होगा। इस दौरान उन्होंने पूर्व विधायक स्वर्गीय कैलाश गहतोड़ी को भी याद किया। इस दौरान डीएम नवनीत पांडे ने कहा कि फ्रेंड्स आफ चंपावत के तहत यह 27वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। जिला विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से विकास कर रहा है।
डैशबोर्ड स्थापित
चंपावत। वर्चुअल माध्यम से आदर्श चंपावत के नोडल एजेंसी यूकाॅस्ट के महानिदेशक प्रो. पंत और इसरो वैज्ञानिक डाॅ. हरीश कर्नाटक इसरो के ओर से चंपावत से संबंधित विभिन्न जानकारी के लिए चंपावत भू स्थानिक डैशबोर्ड तैयार किया गया है। उन्होंने इससे मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी।
हजार महिलाओं को जोड़ा जाएगा।
चंपावत। महनिदेशक यूकॉस्ट प्रो. दुर्गेश पंत ने बताया कि चंपावत में महिला प्रौद्योगिकी केंद्र से 1000 महिलाओं को जोड़ा जाएगा। उन्हें स्वरोजगार से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। सीडीओ संजय कुमार सिंह ने 27 वर्षों में जिले में हुए विभिन्न विकास कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

-----
यह रहे शामिल
भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल सिंह मेहरा, ब्लॉक प्रमुख चंपावत रेखा देवी, पाटी सुमनलता, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, एसपी अजय गणपति, भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, बसंत तड़ागी, शंकर दत्त पांडे, नवीन मुरारी, गोविंद सामंत, बहादुर सिंह फर्त्याल, सुभाष बगोली, सतीश पांडे आदि मोजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed