फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Multipurpose building to be built from 1496.35 lakh in district hospital

जिला अस्पताल में 1496.35 लाख से बनेगा बहुउद्देशीय भवन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Multipurpose building to be built from 1496.35 lakh in district hospital
चंपावत जिला अस्पताल। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला अस्पताल में रोगियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए आड़े आ रही भवन की समस्या का समाधान जल्द होगा। इसके लिए 1496.35 लाख रुपये की लागत से बहुउद्देशीय भवन का निर्माण किया जाएगा। वहीं अस्पताल परिसर में 786.45 लाख रुपये की लागत से आधुनिक कार पार्किंग का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

बहुउद्देशीय भवन और कार पार्किंग के लिए शासन की मंजूरी मिलने के बाद ग्रामीण निर्माण विभाग (आरईएस) की ओर से आगणन (इस्टीमेट) तैयार कर स्वास्थ्य निदेशालय को भेजा गया है। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचएस ऐरी ने बताया कि बहुउद्देशीय भवन और कार पार्किंग निर्माण का प्रस्ताव स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूर्व में ही शासन को प्रेषित कर दिया था जिसे अब मंजूरी मिल गई है। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल के अनुसार जिला अस्पताल में कार पार्किंग का निर्माण होने से जहां मरीजों और तीमारदारों को वाहन खड़े करने की सुविधा मिलेगी वहीं बहुउद्देशीय भवन का उपयोग स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तारीकरण के लिए किया जा सकेगा।
विज्ञापन

ग्रामीण निर्माण विभाग की ओर से जिला अस्पताल परिसर में बहुउद्देशीय भवन निर्माण के लिए 1496.35 लाख रुपये और कार पार्किंग निर्माण के लिए 786.45 ला रुपये का आगणन तैयार किया गया है। शासन की अनुमति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमलेश जोशी, ईई, ग्रामीण निर्माण विभाग, चंपावत।
बहुउद्देशीय भवन में बनेंगे ऑपरेशन थियेटर और जांच केंद्र
चंपावत। जिला अस्पताल में प्रस्तावित बहुउद्देशीय भवन का उपयोग ओपीडी चलाने के साथ ही ऑपरेशन थियेटर समेत अन्य सुविधाओं के लिए किया जा सकेगा। इसके अलावा बहुउद्देशीय भवन के अन्य कमरों में अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, ईसीजी, पैथोलॉजी सहित अन्य जांचें भी की जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed