फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Multi-purpose camp

बनबसा में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित

Fri, 21 Apr 2017 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)। 
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।  Updated Fri, 21 Apr 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
Multi-purpose camp
बहुउद्देश्यीय शिविर - फोटो : अमर उजाला

बनबसा (चंपावत)। यहां आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर का शुभारंभ विधायक कैलाश गहतोड़ी ने किया। उन्होंने अपने को राजनीति में एलकेजी का छात्र बताया। कहा कि जनता की सेवा करना उनका लक्ष्य है। अधिकारियों से उन्होंने सरकारी और विभागों की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने गौरादेवी कन्याधन योजना की 63 पात्र छात्राओं को तीन लाख की एफडी बांटी। 

विज्ञापन


यहां भजनपुर में पूर्णागिरि इंटर कॉलेज में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में स्वास्थ्य विभाग ने 141 लोगों का उपचार कर निशुल्क दवा बांटी। आयुर्वेदिक ने 40, होम्योपैथिक शिविर में 105 लोगों ने निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करा दवा ली। राजस्व विभाग ने 15 जाति, 20 आय, 12 स्थायी, 2 पर्वतीय निवास प्रमाण-पत्र जारी किए। ग्राम विकास विभाग ने 14  राशनकार्ड, 15 बीपीएल कार्ड सत्यापन किए, जन्म मृत्यु के 7, परिवार रजिस्टर की 31 नकल जारी की।
विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग ने 1 दिव्यांग, 3 विधवा, 16 वृद्धावस्था प्रमाण-पत्र बांटे। चिकित्सा विभाग ने 38 लोगों के दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाए। शिविर में 6 मानसिक रोगियों का उपचार, 81 लोगों की एनटीसीपी के अंतर्गत काउंसलिंग की गई। नगर पंचायत ने 10 परिवार पंजिका नकल जारी की, 20 लोगों के आधारकार्ड बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर में उद्यान, पशुपालन, कृषि, समाज कल्याण, बाल विकास, राजस्व, ग्राम्य विकास अभिकरण, उरेडा, स्वजल, चिकित्सा आदि विभागों ने स्टाल लगाकर विभागीय जानकारी दी गई। जल संस्थान, ऊर्जा निगम ने बिलों का सत्यापन कर बिल भी जमा किए।

शिविर में  एडीएम एचके वर्मा, सीडीओ एचजी भट्ट, एसपी आरसी राजगुरु, एसडीएम अनिल चन्याल, सीएमओ डॉ. डीएल शाह, उद्यान अधिकारी हरीश तिवारी, डीएसओ आरएस धामी, पर्यटन अधिकारी आरएस ऐरी, सीएओ आरएल चंद्रवाल, सीवीओ डॉ. पीएस भंडारी, भूमि संरक्षण अधिकारी हरवंश सिंह, जिला पंचायत सदस्य उषा गुरुंग, उर्मिला चंद आदि थे।


बनबसा (चंपावत)। डीएम डॉ. इकबाल अहमद द्वारा बहुउद्देश्यीय शिविर में वाहनों का खर्च बचाने के सुझाव का पालन किया गया। कई विभाग के अधिकारी एक वाहन में बनबसा पहुंचे। दिल्ली में आयोजित बैठक में शरीक होने से डीएम यहां नहीं पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed