{"_id":"766765035e6db257d75a4ffa1744a695","slug":"mudiani-open-meeting-of-the-gram-panchayat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुड़ियानी गांव में लगेगी चाय फैक्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुड़ियानी गांव में लगेगी चाय फैक्ट्री
ब्यूरो/अमर उजाला,चंपावत
Updated Fri, 19 Feb 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम आदर्श गांव मुड़ियानी में चाय की फैक्ट्री लगाई जाएगी। इसके अलावा सिटरस फलों के संरक्षण के लिए संग्रहण भवन की नींव रखी जाएगी। कूड़ा निस्तारण के लिए 12 लाख रुपये की योजना भी प्रस्तावित की गई है। ये निर्णय ग्राम पंचायत की खुली बैठक में ग्रामीणों से राय मशविरे के बाद लिए गए। विभागों को बैठक में लिए गए निर्णयों की कार्ययोजना हर हाल में 20 फरवरी तक ब्लॉक कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
मुड़ियानी प्राथमिक विद्यालय में प्रधान देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता और खंड विकास अधिकारी शिल्पी पंत के संचालन में हुई बैठक में डीएचओ एचसी तिवारी ने बताया कि विभाग की मुड़ियानी स्थित नर्सरी की दस नाली जमीन पर चाय की फैक्ट्री और संग्रहण भवन बनाया जाएगा। कृषि विभाग प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के तहत 15 टैंक का निर्माण करेगा। बनलेख के धूरा तोक में आंगनबाड़ी केंद्र खोला जाएगा। पर्यटन विभाग ताड़केश्वर मंदिर का सुंदरीकरण और चहारदीवारी का निर्माण करेगा।
विज्ञापन
स्वजल विभाग को कूड़ा निस्तारण की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए। सिंचाई विभाग गंडकी नदी से हो रहे भूकटाव रोकने के उपाय करेगा। डेयरी विभाग ने बताया कि गाय गंगा योजना के तहत ग्राम पंचायत में तमाम कार्य किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग को धूरा से बनलेख तथा दुधपोखरा से छीड़ापानी तक सड़क निर्माण करने के निर्देश दिए गए। लघु सिंचाई विभाग ग्राम पंचायत के रउवा और बगड़ी तोक में स्थित गूल मरम्मत का कार्य करेगा।
विज्ञापन
चारों ब्लॉकों से एक-एक ग्राम पंचायत चयनित
मुख्यमंत्री आदर्श गांव के तहत जिले के चारों ब्लॉकों से एक-एक ग्राम पंचायत का चयन किया गया है। योजना का उद्देश्य पलायन को रोकने के साथ ही गांव में ही स्वरोजगार के अवसर पैदा करना है। योजना के तहत लोहाघाट ब्लॉक के सुई पऊ, बाराकोट ब्लॉक के तल्ला बापरू, पाटी ब्लॉक के गोसनी और चंपावत ब्लॉक के मुड़ियानी ग्राम पंचायत को सीएम आदर्श गांव के तहत चयनित किया गया है।