फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Mubarak Mangal Holi to all ...

सबको मुबारक मंगल होली ...

Mon, 26 Feb 2018 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत। 
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।  Updated Mon, 26 Feb 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
Mubarak Mangal Holi to all ...
HOLI - फोटो : अमर उजाला

कलश कला समिति की ओर से हुई बैठकी होली में पिथौरागढ़ जिले के होल्यारों ने धमाल मचाया। कलाकारों की बेहतरीन प्रस्तुति ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने दीप जलाकर बैठकी होली का शुभारंभ किया। नगर पालिका सभागार में हुई बैठकी होली में पिथौरागढ़ से आए कलाकार केदार भट्ट ने राग काफी में सबको मुबारक मंगल होली ... पेश कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

विज्ञापन


संगीतकार सुरेश कर्नाटक ने ठाड़े रहो घनश्याम ..., कमल किशोर ने बहुत दिनन के रूठे श्याम ..., राजेंद्र अधिकारी ने सैंया तू प्रीत न जाने ..., संतोषा साहनी ने फागुन के दिन चार ..., शंकर पंत ने हमारे बलम मोहे ..., तुलसी प्रसाद जोशी ने पैंलागू कर कर जोरी ... गीत पेश किए।
विज्ञापन


चंपावत के संजय जोशी ने रंग की गागर सारी डार गयो मो पे ..., नारायण दत्त जोशी ने छोड़ो पिछौड़ी मेरी होली ..., तरुण जोशी ने कान्हा पर तन मन वारूंगी मैं ..., गिरीश पंत ने मैं तो कोसूंगी कुंज बिहारी लाल ..., सुनील पांडेय ने रंग डारी नंद के लालन पर ..., लोहाघाट के रमेश जोशी ने अंचरा पकड़ रस लीनो हो ..., दिनेश बिष्ट ने होली के खिलाड़ी छैला गढ़वा भरन नहीं देत ...पेश की। वहां कमलेश राय, हिमेश कलखुड़िया, गंगा बिष्ट, राजेंद्र बोरा, गंगा बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीर बंधन के साथ खड़ी होली का श्रीगणेश

चाराला क्षेत्र में चीर बंधन के साथ खड़ी होली का आगाज हुआ। पहले दिन वेदांती होली हरि धरे मुकुट खेले होली.. गाकर होली का शुभारंभ किया। एकादशी पर्व पर घरों में लोगों ने होली के लिए बनाए गए कपड़ों पर रंग का छिड़काव किया। चीर बंधन और रंग छिड़कने का मुहूर्त सीमित समय तक था।

इसके चलते चाराल क्षेत्र में तकरीबन एक साथ चीर बंधन किया गया। मांदली में पुरोहित जगदीश तिवारी ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। मनीष पांडेय यजमान थे। भुवन पांडेय, एनडी चिलकोटी, शंकर खाती, दुर्गा सिंह, मोहन खाती, वजीर सिंह आदि होल्यारों ने होली गायन किया। गोरलचौड़ में गोरल देवता मंदिर प्रांगण में चीर बंधन किया गया। पुरोहित गौरव पांडेय ने पूजा-अर्चना करवाई।

यजमान मंदिर के महंत गणेश नाथ थे। जीवन पांडेय, सुभाष तड़ागी, हरीश नाथ, नवीन पांडेय, जगदीश कलौनी आदि होल्यार थे। इसके अलावा ढकना, डूंगरासेठी, कुलेठी, चौकी, सिमल्टा, चैकुनीबोरा, खर्क कार्की, शक्तिपुरबूंगा में भी चीर बंधन के साथ खड़ी होली शुरू हो गई।

शहीद शिरोमणि चिल्ड्रन पार्क में होली आज से

छतार पुनेठी विकास समिति की बैठक में इस बार भी शहीद शिरोमणी चिल्कोटी चिल्ड्रन पार्क में ही होली गायन किए जाने का निर्णय लिया गया। होली का आयोजन 27 फरवरी से दोपहर दो बजे से चिल्ड्रन पार्क में किया जाएगा। इस दौरान समिति के सचिव एलपी पाठक की ओर से निजी कारणों के चलते पद छोड़ने के कारण सोहन सिंह डसीला को सचिव का दायित्व सौंपा गया।


समिति अध्यक्ष डीएन उप्रेती की अध्यक्षता में हुई बैठक में संरक्षक एलएम पंत, कोषाध्यक्ष यशोधर भट्ट, सचिव सोहन सिंह डसीला, सभासद शकुंतला गोस्वामी आदि ने विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed